Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

पागल ड्राइवर : बस को तीन किमी उल्टा दौड़ाया, 45 को कुचला, 9 मरे

यह पुणे शहर की घटना है. ऐसे ड्राइवर को पागल ही तो कहेंगे. इस ड्राइवर ने सरकारी बस को उल्टा दौड़ा दिया. थोड़ी बहुत दूर तक नहीं बल्कि तीन किलोमीटर तक. इससे रास्ते में करीब 45 लोग कुचल गए. इनमें से नौ की मौत होने की खबर है. दर्जनों लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. पागल बस ड्राइवर का नाम संतोष माने है जिसने किसी के कहे बगैर बस को सरकारी डिपो से निकाला और सड़क पर उल्टा दौड़ाना शुरू कर दिया. कई गाड़ियां भी बस की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई हैं.

पुलिस वाले ड्राइवर संतोष को पकड़कर पूछताछ कर रहे हैं. पागल ड्राइवर की करतूत की सूचना मिलते ही पुलिस ने धावा बोला और बस समेत ड्राइवर को सोलापुर बॉर्डर के पास पीछा कर पकड़ लिया. इस हादसे के बाद पुणे के कई इलाकों में जाम लग गया है. राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. घटना आज सुबह 8.30 बजे की है. जिस बस का पागल ड्राइवर ने इस्तेमाल किया वह मुंबई से सतारा जाने के लिए तैयार खड़ी थी. संयोग ये था कि यात्री बस में नहीं बैठे थे. तभी संतोष माने अचानक बस में घुसा और किसी को बताए बगैर गाड़ी स्टैंड से बाहर निकालकर रास्ते में खड़े लोगों और वाहनों को कुचल दिया. रास्ते में आने वाले दो दर्जन से ज़्यादा वाहनों को टक्कर मार दी. इस दौरान बस की चपेट में आए 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है. संतोष की उम्र 30 साल बताई जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...