Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

रेल बजट : यात्रियों पर बढ़ा भार, 75 नई एक्‍सप्रेस ट्रेनों की घोषणा, 39 का विस्‍तार

नई दिल्ली : रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को लोकसभा में पेश वित्त वर्ष 2012-13 के रेल बजट में यात्री किराये में विभिन्न श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे से 30 पैसे तक बढ़ोतरी का ऐलान किया. आठ साल बाद रेलवे यात्री किराये में बढ़ोतरी की गई है। लोकसभा में बतौर रेल मंत्री पहली बार बजट पेश कर रहे दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि रेलवे बहुत कठिनाई के दौर से गुजर रही है. रेल मंत्री ने जहां स्लीपर क्लास में पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है, वहीं एसी-3 क्लास में 10 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई. एस-2 क्लास में 15 पैसे प्रति किलोमीटर और एस-1 में 30 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. प्लेटफॉर्म चार्ज में भी दो रुपये की बढ़ोतरी की गई.

नई दिल्ली : रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को लोकसभा में पेश वित्त वर्ष 2012-13 के रेल बजट में यात्री किराये में विभिन्न श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे से 30 पैसे तक बढ़ोतरी का ऐलान किया. आठ साल बाद रेलवे यात्री किराये में बढ़ोतरी की गई है। लोकसभा में बतौर रेल मंत्री पहली बार बजट पेश कर रहे दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि रेलवे बहुत कठिनाई के दौर से गुजर रही है. रेल मंत्री ने जहां स्लीपर क्लास में पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है, वहीं एसी-3 क्लास में 10 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई. एस-2 क्लास में 15 पैसे प्रति किलोमीटर और एस-1 में 30 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. प्लेटफॉर्म चार्ज में भी दो रुपये की बढ़ोतरी की गई.

नई दरों के मुताबिक स्लीपर क्लास में 10 किमोमीटर की दूरी पर 0.50 पैसा, 100 किलोमीटर पर 5 रुपया और 1000 किलोमीटर 50 रुपया और 1500 किलोमीटर पर 75 रुपया  किराया बढ़ा है. इसी तरह एसी-1 में 10 किमोमीटर पर 3 रुपया, 100 किलोमीटर पर 30 रुपया और 1000 किलोमीटर 300 रुपया और 1500 किलोमीटर पर 450 रुपया किराया बढ़ा है. एसी-2 में 10 किमोमीटर पर 1.5 रुपया, 100 किलोमीटर पर 15 रुपया और 1000 किलोमीटर 150 रुपया और 1500 किलोमीटर पर 225 रुपया  किराया बढ़ा है. एसी-3 में 10 किमोमीटर पर एक रुपया, 100 किलोमीटर पर 10 रुपया और 1000 किलोमीटर 100 रुपया और 1500 किलोमीटर पर 150 रुपया  किराया बढ़ा है.

ग़ौरतलब है कि यह कम से कम बढ़ोतरी है क्योंकि अभी इन पर कई तरह के सरचार्ज लगने बाकी हैं. रेल मंत्री ने बजट में 75 नई एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की भी घोषणा की है. वहीं वर्ष 2012-13 में रेलवे 21 पैसेंजर ट्रेनों को भी शुरू करने जा रहा है. इसके अलावा 8 मेमो और 9 ईएमयू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए बजट में तैयारी की गई है. मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए भी रेल बजट में व्यवस्था है. इसके तहत कोलकाता मेट्रो के खाते में 50 नई मेट्रो ट्रेनें दी गई है. वहीं मुंबई में 75 और चेन्नई लोकल में 18 नई मेट्रो चालू की जाएंगी. इसके अलावा भी रेल मंत्री ने 75 नई ट्रेन चलाने तथा 39 ट्रेनों के विस्‍तार की भी घोषणा की.

रेलमंत्री द्वारा घोषित की गई एक्सप्रेस रेलगाडियों के नाम

1.कामाख्या-लोकमान्य तिलक.टी. एसी एक्सप्रेस. साप्ताहिक. कटिहार. मुगलसराय. इटारसी के रास्ते.
2.सिकंदराबाद-शालीमार एसी एक्सप्रेस .साप्ताहिक. विजयवाडा के रास्ते.
3.बांद्रा-टी.भुज एसी एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन.
4.दिल्ली सराय रोहिल्ला-ऊधमपुर एसी एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन. अंबाला-जालंधर के रास्ते.
5.कोयम्बटूर-बीकानेर एसी एक्सप्रेस. साप्ताहिक. रोहा. वसर्ड रोड. अहमदाबाद. जोधपुर के रास्ते.
6.काकीनाडा-सिकंदराबाद एसी एक्सप्रेस.सप्ताह में तीन दिन.
7.यशवंतपुर-कोचुवेली एसी एक्सप्रेस. साप्ताहिक.
8.चेन्नई-बेंगलुरु एसी डबल डेकर एक्सप्रेस. दैनिक.
9.हबीबगंज-इंदौर एसी डबल डेकर एक्सप्रेस. दैनिक.
10.हावडा-न्यू जलपाईगुडी शताब्दी एक्सप्रेस.सप्ताह में छह दिन. मालदा टाऊन के रास्ते.
11.कामाख्या-तेजपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक.
12.तिरुचिरापल्ली-तिरुनेलवेली इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक. मदुरै. विरुद्धनगर के रास्ते.
13.जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक. न्यू कटनी जं. के रास्ते.
14.बीदर-सिंकदराबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस.सप्ताह में छह दिन.
15.कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक.
16.छपरा-मंडुआडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक. फेफना. रसरा. मऊ. औंडिहार के रास्ते.
17.रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक. देवघर के रास्ते.
18.बारबील-चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक. डोंगोपोसी. झिंकपानी के रास्ते.
19.सिंकदराबाद-बेलमपल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक. काजीपेट के रास्ते.
20.छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस. सप्‍ताह में तीन दिन. मसरख. थावे. पडरौना के रास्ते.
21.करीमनगर-तिरूपति एक्सप्रेस. साप्ताहिक. पेदापल्ली के रास्ते.
22.आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस.साप्ताहिक. मुगलसराय. गोमोह. पुरूलिया के रास्ते.
23.बैरकपुर-आजमगढ़ एक्सप्रेस. साप्ताहिक. झाझा. बलिया मऊ के रास्ते.
24.इंदौर-रीवा एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन. बीना के रास्ते.
25. 12405/12405 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन और 12409/12410 रायगढ-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस को डीलिंक करके जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच स्वतंत्र रूप से गाड़ी चलाना.
26. दरभंगा-अजमेर एक्सप्रेस. साप्ताहिक रक्सौल.सीतापुर. बरेली. कासगंज मथुरा के रास्ते.
27.सोलापुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन. गुलवर्गा के रास्ते.
28.चेन्नई-पुरी एक्सप्रेस. साप्ताहिक.
29.हैदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस. साप्ताहिक. मनमाड. इटारसी. रतलाम के रास्ते.
30.हापा-मडगांव एक्सप्रेस. साप्ताहिक. वसई रोड रोहा के रास्ते.
31.बीकानेर-बांद्रा .टी. एक्सप्रेस. साप्ताहिक. जोधपुर.मारवाड अहमदाबाद के रास्ते.
32.अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस. साप्ताहिक. पालनपुर. जयपुर. मथुरा.फर्रूखाबाद. कानपुर के रास्ते.
33.दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन. टिटलागढ़ के रास्ते.
34.मन्नारगुडी-तिरूपति एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन. तिरूवारूर. विलुपुरम. काटपाडी के रास्ते.
35.गांधीधाम-बांद्रा. टी. एक्सप्रेस. सप्ताहिक. मोरबी के रास्ते.
36.भुवनेश्वर-तिरुपति एक्सप्रेस. साप्ताहिक. विशाखापट्टनम. गुडूर के रास्ते.
37.विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक.टी. एक्सप्रेस. साप्ताहिक. टीटलागढ. रायपुर के रास्ते.
38.हावडा-लालकुआं एक्सप्रेस. साप्ताहिक. मुगलसराय. वाराणसी. लखनऊ के रास्ते.
39. कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस.साप्ताहिक. आसनसोल. झाझा. बरौनी के रास्ते.
40.डिब्रूगढ-कोलकाता एक्सप्रेस. साप्ताहिक.
41.फिरोजपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस. दैनिक. फाजिल्का. अबोहर के रास्ते.
42.जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस. साप्ताहिक. नागदा. भोपाल. नारखेडअमरावती. अकोला के रास्ते.
43.ओखा-जयपुर एक्सप्रेस.साप्ताहिक. पालनपुर-अजमेर के रास्ते.
44.अदीलाबाद-हजूर साहिब नांदेड एक्सप्रेस. दैनिक. मुदखेड के रास्ते.
45.शालीमार-चेन्नई एक्सप्रेस. साप्ताहिक.
46. मैसूर-साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस. साप्ताहिक. बेंगलूरू. धर्मावरम. बेल्लारी के रास्ते.
47.वलसाड-जोधपुर एक्सप्रेस. साप्ताहिक. पालनपुर मारवाड के रास्ते.
48.पोरबंदर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस. साप्ताहिक. वीरमगाम. वसई रोड के रास्ते.
49.बांद्रा-टी.दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस. साप्ताहिक. पालनपुर फुलेरा के रास्ते.
50.आसनसोल-चेन्नई एक्सप्रेस. साप्ताहिक. पुरूलिया. संभलपुर. विजयानगरम के रास्ते.
51.शालीमार-भुज. साप्ताहिक. बिलासपुर. कटनी. भोपाल के रास्ते.
52.अमृतसर-हजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस. साप्ताहिक.
53. संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस. साप्ताहिक. खडगपुर. चांडिल. बरकाकाना. कटनी. कोटा के रास्ते.
54. मालदा टाऊन-सूरत एक्सप्रेस. साप्ताहिक. रामपुरहाट. आसनसोल. नागपुर के रास्ते.
55. द्वारका-सोमनाथ एक्सप्रेस. दैनिक.
56.कोटा-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस. दैनिक. जयपुर. देगाना. बीकानेर के रास्ते.
57.झांसी-मुंबई एक्सप्रेस. साप्ताहिक. ग्वालियर. मक्सी नागदा के रास्ते.
58.सिकंदराबाद-नागपुर एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन. काजीपेट के रास्ते.
59.कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस. साप्ताहिक. फर्रूखाबाद. बरेली के रास्ते.
60.न्यू जलपाईगुडी-न्यू कूच बिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस. सप्ताह में पांच दिन.
61.अहमदाबाद-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस. दैनिक.
62.दादर-टी.तिरुनेलवेली एक्सप्रेस. साप्ताहिक. रोहा. कोयम्टूर. ईरोड के रास्ते.
63.विशाखापट्टनम-चेन्नई एक्सप्रेस. साप्ताहिक.
64.विशाखापट्टनम-साई नगर शिरडी एक्सप्रेस. साप्ताहिक. विजयवाडा. मनमाड के रास्ते.
65. इंदौर-यशवंतपुर एक्सप्रेस. साप्ताहिक. इटारसी. नारखेड. अमरावती. अकोला. काचेगुडा के रास्ते.
66. अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस. सप्ताह में तीन दिन. दिल्ली के रास्ते.
67.अमरावती-पुणे एक्सप्रेस. सप्ताह में दो दिन. अकोला. पूर्णा और लातूर के रास्ते.
68.काचेगुडा-मदुरै एक्सप्रेस. साप्ताहिक. धर्मावरम. पकाला. जोलारपेट्टई के रास्ते.
69. बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस. साप्ताहिक. जयपुर. कोटा. कटनी. मुरवाडा. झरसुगुडा. संभलपुर के रास्ते.
70.सिंगदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस. सप्ताह में दो दिन. बल्लारशाह. झरसुगुडा. राउरकेला. रांची. झाझा के रास्ते.
71.बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस. साप्ताहिक. आसनसोल. झाझा के रास्ते.
72.हावडा-रक्सौल एक्सप्रेस. सप्ताह में दो दिन. आसनसोल. झाझा. बरौनी के रास्ते.
73.भुवनेश्वर-भवानीपटना लिंक एक्सप्रेस. दैनिक. विजियानगरम के रास्ते.
74.पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस. साप्ताहिक. विशाखापट्टनम. गुंटूर के रास्ते.
75.साईं नगर शिरडी-पंढरपुर एक्सप्रेस.सप्ताह में तीन दिन. कुर्दुवाडी के रास्ते.

विस्‍तारित रेलगाडि़यों के नाम एवं सूची-

1. 12037/12038 नई दिल्‍ली-लुधियाना शताब्‍दी एक्‍सप्रेस का 2 दिन मोगा तक.
2. 12537/12538 मंडुआडीह-बापूधाम मोतिहारी एक्‍सप्रेस का मुज़फ्फरपुर तक.
3. 19051/19052 वलसाड-सोनपुर एक्‍सप्रेस का मुजफ्फरपुर तक.
4. 18417/18418 भुवनेश्‍वर-झारसुगुडा राज्‍य रानी एक्‍सप्रेस का राऊकरेला तक.
5. 12945/12946 सूरत-वाराणसी एक्‍सप्रेस का छपरा तक.
6. 13237/13238/13239/13240 पटना-मथुरा एक्‍सप्रेस का कोटा तक.
7. 15013/15014 काठगोदाम-दिल्‍ली सराय रोहिल्‍ला एक्‍सप्रेस का जोधपुर तक.
8. 12991/12992 उदयपुर-अजमेर एक्‍सप्रेस का जयपुर तक.
9. 16779/16780 मदुरै-तिरूपति एक्‍सप्रेस का रामेश्‍वरम तक.
10. 56011/56012 अरक्‍कोणम-नंदालूर पैसेंजर का कुड्डापाह तक.
11. 59117/59122 प्रतापनगर-बोडेली पैसेंजर का छोटा उदयपुर तक.
12. 56714/56711 तिरूचिरापज्‍जी-नागौर पैसेंजर का करईकल तक.
13. 54581/54582 नंगल डैम-ऊना हिमाचल पैसेंजर का मारीकुप्‍पम तक.
14. 66532 बैंगलुरू-बांगरपेट पैसंजर का मारीकुप्‍पम तक.
15. 66533 बांगरपेट-कृष्‍णराजपुरम पैसेंजर का मारीकुप्‍पम तक.
16. 66602/66603 कोयम्‍बतूर-ईरोड मेमू का सेलम तक.
17. 78816/78815 दल्‍लीराजहरा-दुर्ग डेमू का रायपुर तक.
18. 74001/74002 दिल्‍ली-मुजफ्फरपुर डेमू का सहारनपुर तक.
19. 76818/76813 वेलनकानी-नागौर डेमू का करईकल तक.
20. 22609/22610 पालघाट-मंगलोर एक्‍सप्रेस का कोयंबटूर तक.
21. 1622716228 बेंगलुरू-शिमोगा एक्‍सप्रेस का तालगुप्‍पा तक.
22. 19781/19782/19771/19772 जयपुर-अमृतसर एक्‍सप्रेस का अजमेर तक.
23. 18005/18006 हावड़ा-कोरापुट एक्‍सप्रेस का जगदलपुर तक.
24. 18207/18208 दुर्ग-जयपुर एक्‍सप्रेस का अजमेर तक.
25. 13155/13156 कोलकाता-दरभंगा एक्‍सप्रेस का सीतामढ़ी तक.
26. 19605/19606 कोलकाता-अजमेर एक्‍सप्रेस का अहमदाबाद तक (आबू रोड के रास्‍ते).
27. 12687/12688 देहरादून-चेन्‍नई एक्‍सप्रेस का मदुरै तक (ईरोड के रास्‍ते).
28. 11017/11018 दादर-यशवंतपुर एक्‍सप्रेस का पुडुचेरी तक (3 दिन) जोलारपेट्टे-काटपाडी-विलुपुरम के रास्‍ते और तिरूनेलवेली त‍क (‍दिन) धर्मापुरी- ईरोड के रास्‍ते.
29. 14553/14554 दिल्‍ली –ऊना हिमाचन एक्‍सप्रेस का अंबा अंदौरा तक.
20. 12941/12942 अहमदाबाद-आसनसोल एक्‍सप्रेस का भावनगर तक.
31. 16649/16650 मंगलोर-तिरूवनंतपुरम एक्‍सप्रेस का भावनगर तक.
32. 53139/53140 कोलकाता-चित्‍तरंजन पैसेंजर का देवघर तक.
33. 58207/58208 रायपुर-केसिंगा पैसेंजर का भवानीपटना तक.
34. 54033/54032 दिल्‍ली-जींद पैसेंजर का नरवाना तक.
35. 51973/51974 मथुरा-बांदीकुई पैसेंजर का जयपुर तक.
36. 55713/55714 न्‍यू जलपाईगुडी-बोनगाईगांव पैसेंजर का तेजपुर तक.
37. 54043/54044 जींद-सिरसा पैसेंजर का हिसार तक.
38. 54809/54810 रेवाड़ी-देगाना पैसेंजर का जोधपुर तक.
39. 57502/57503 बोधन-निजामाबाद पेसेंजर का कामारेड्डी तक.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...