Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

अंकित माथुर के क्रेडिट कार्ड की हो गई क्लोनिंग

सहारनपुर : सहारनपुर में पहली बार क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस भी इस मामले को लेकर हैरत में है। साथ ही जिस व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का एक ही रात में अलग-अलग देशों में प्रयोग किया गया है उसकी रातों की नींद उड़ गई है। हुआ यूं कि गिल कालोनी निवासी अंकित माथुर का एचडीएफसी बैंक का 5243681100006504 नंबर से क्रेडिट कार्ड है। अंकित गुड़गांव की एक साफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार की रात 10.03 बजे उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से यूनाइटेड किंगडम स्थित ल्यूटन बीड से 2249.42 रुपये निकासी की गई।

सहारनपुर : सहारनपुर में पहली बार क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस भी इस मामले को लेकर हैरत में है। साथ ही जिस व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड का एक ही रात में अलग-अलग देशों में प्रयोग किया गया है उसकी रातों की नींद उड़ गई है। हुआ यूं कि गिल कालोनी निवासी अंकित माथुर का एचडीएफसी बैंक का 5243681100006504 नंबर से क्रेडिट कार्ड है। अंकित गुड़गांव की एक साफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार की रात 10.03 बजे उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से यूनाइटेड किंगडम स्थित ल्यूटन बीड से 2249.42 रुपये निकासी की गई।

10.12 बजे उनके क्रेडिट कार्ड से 929.80 रुपये की निकासी इटली से की गई है, जबकि 10.05 बजे रोम से 5387.80 रुपये की निकासी की गई है। कुछ ही समय के अंतराल पर उनके क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग देशों से रुपयों का आहरण ने उनकी नींद उड़ा दी।, जबकि वह शुक्रवार की रात अपने घर सहारनपुर आए हुए थे। इस बाबत उन्होंने रात में ही एचडीएफसी बैंक के ग्राहक सेवा नंबर 011-41514332 पर बात की, जिस पर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि ने उनके क्रेडिट कार्ड को बंद करने का आश्वासन दिया।

इतना ही नहीं उनके पास क्रेडिट कार्ड को ब्लाक करने का एसएमएस भी आ गया। यह मामला यहीं नहीं थमा और शनिवार सुबह इसी क्रेडिट कार्ड से आयरलैंड के डबलिन से प्रात: 8.41 बजे 8006.51 रुपयों की निकासी की गई। इसके बाद अंकित माथुर ने बैंक से संपर्क किया तो बैंक ने महज डिस्प्यूट फार्म भरवाकर इतिश्री कर दी। साथ ही आश्वासन दिया कि तीन चार दिन में बैंक जांच करेगी। अंकित ने इसकी प्राथमिकी कोतवाली सदर बाजार में दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड का रिन्यूवल कराया है। उधर, एसपी सिटी अजय शंकर राय ने कहा कि मामला क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग का प्रतीत हो रहा है। यह मामला गंभीर है। इस मामले की वह प्राथमिकता से जांच कराएंगे।

अंकित माथुर ने जो अप्लीकेशन पुलिस को दी है, वह इस प्रकार है…….

सेवा में श्रीमान,

थाना प्रभारी,

थाना सदर बाज़ार,

जनपद सहारनपुर।

विषय:इन्टरनेट पर क्रेडिट कार्ड के अनधिकृत उपयोग के संदर्भ में।

महोदय,

सविनय निवेदन यह है, कि प्रार्थी अंकित माथुर, पुत्र स्व० श्री रघुनाथ सहाय माथुर निवासी 33, गिल कालोनी, निकट नारायण पुरी मंदिर, थाना सदर बाज़ार, सहारनपुर का निवासी है। महोदय निवेदन है, कि प्रार्थी के पास HDFC Bank द्वारा जारी किया गया एक क्रेडिट कार्ड है, जिसकी संख्या 5243681100006504 है। महोदय कल रात्रि 10 बजे के बाद प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर चार बार अनधिकृत व्यवहार किये गये जिनका प्रार्थी को किसी भी प्रकार का संज्ञान नही है। महोदय, प्रार्थी ने तुरंत HDFC Bank के ग्राहक सेवा नंबर 011-41514332 पर सूचना दी जिसका रेफ़रेंस नम्बर 12287368461 है, ये वार्तालाप ग्राहक सेवा प्रतिनिधि शाहजहान से अर्धरात्रि 1.00 AM दिनांक 13-10-2012 को हुआ। जिसके पश्चात प्रार्थी के मोबाईल पर इस संदर्भ का एक एस एम एस भी आया जिसमें कि ये उल्लिखित था कि प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड को ब्लाक कर दिया गया है, जिसके पश्चात किसी भी प्रकार का व्यवहार संभव नही होगा। प्रार्थी को ये जानकर अत्यधिक आश्चर्य हुआ कि प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से 13-10-2012 प्रात: 8:41 पर एक और ट्रांज़ैक्शन DUBLIN, Ireland से रुपये 8006.51 का किया गया। प्रार्थी ने अति शीघ्र इस अनधिकृत व्यवहार के संदर्भ में HDFC Bank के ग्राहक सेवा नंबर 011-41514332 पर पुन: सूचित किया जिसकी रेफ़रेंस सं० 12287374935 है। प्रार्थी का वार्तालाप नेहा नाम की ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से हुआ था।

महोदय सभी व्यवहारों का विस्तृत वर्णन निम्नलिखित है।
व्यवहार सं० 1) रुपये 2249.42 LUTON, BEDS यूनाईटेड किन्गडम, समय रात्रि 10:03:54, दिनांक 12-10-2012.

व्यवहार सं० 2) रुपये 954.80 RIMINI at WWW.TUI.IT, इटली के शहर RIMINI में, समय रात्रि10:12:44, दिनांक 12-10-2012

व्यवहार सं० 3) रुपये 5387.80 in ROMA at NTV WEB, समय रात्रि 10:05, दिनांक 12-10-2012

व्यवहार सं० 4) रुपये 8006.51 in DUBLIN at RYANAIR, समय प्रात: 8:41, दिनांक 13-10-2012

प्रार्थी ने इस संदर्भ में HDFC Bank की कोर्ट रोड शाखा में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है, जिसकी एक प्रति संलग्न है। अत: श्रीमान जी से निवेदन है, कि मामले की गंभीरता का उचित संज्ञान लेते हुए दोषी लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की कृपा करें।

दिनांक 13-10-2012

प्रार्थी:

अंकित माथुर,
33, गिल कालोनी,
निकट नारायण पुरी मंदिर,
थाना सदर बाज़ार,
सहारनपुर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...