गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की एक आपात बैठक कचहरी स्थित कैम्प कार्यालय पर आहुत की गयी, जिसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा मीडिया पर दिये गये बयान की कटु निन्दा की गयी। बैठक मे पत्रकारों ने एक स्वर मे कहा कि सपा मुखिया प्रदेश में सरकार की विफलता छुपाने के लिए यह वक्तव्य दे रहे हैं। प्रदेश मे अखिलेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है, किसान, व्यापारी, छात्र, बेरोजगार सभी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। साम्प्रदायिक ताकतें प्रदेश मे सिर उठा चुकी हैं तथा कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अराजक तत्वों का चारों तरफ बोलबाला है।
पत्रकारों ने कहा कि पूरे प्रदेश मे साम्प्रदायिक दंगे हो रहे हैं, इनकी असफलता को जब मीडिया समाज के सामने उजागर कर रही है तो सपा मुखिया बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जो एक सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शोभा नहीं देता। बैठक में सूर्यबीर सिंह, राजेश खरवार, अनिल कुमार उपाध्याय, मोहन तिवारी, आर0सी0खरवार, विनोद गुप्ता, कमलेश यादव, सोनू विश्वकर्मा, रविकान्त पाण्डेय, गुडडू अंसारी, श्याम सिंन्हा, नवीन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता द्वितीय, काजी सुजाउददीन आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता गुलाब राय एवं संचालन महामंत्री अनिल कुमार ने किया।


