Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

अबकी यूपी के कानपुर में एक थाने में महिला की लाश मिली

: पुलिस बता रही आत्महत्या, लोग कह रहे हत्या : यूपी से फिर एक बुरी खबर है. बिगड़े ला एंड आर्डर वाले इस प्रदेश में अपराधों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजी घटना कानपुर में हुई है. यहां एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत थाने में हो गई. पुलिस कह रही है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. कुछ लोगों का कहना है कि महिला की हत्या की गई है.

: पुलिस बता रही आत्महत्या, लोग कह रहे हत्या : यूपी से फिर एक बुरी खबर है. बिगड़े ला एंड आर्डर वाले इस प्रदेश में अपराधों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजी घटना कानपुर में हुई है. यहां एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत थाने में हो गई. पुलिस कह रही है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. कुछ लोगों का कहना है कि महिला की हत्या की गई है.

महिला का नाम पूनम है. घटना कानपुर के सिविल लाइन थाने में हुई. महिला के मृत शरीर से एक दुपट्टा मिला. यह दुपट्टा महिला सिपाही भारती का है. महिला सिपाही का दुपट्टा थाने में मृत मिली महिला के गले में मिलने से शक गहरा गया है और पुलिस वालों को जवाब देते नहीं बन रहा है. पुलिस कह रही है कि महिला बीमार थी और उसकी मौत उर्सला अस्पताल में हुई है. पुलिस इस बात में लगी हुई है कि महिला की मौत को बीमारी के चलते मौत का रूप दे दिया जाए.

पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला के गले में पुलिसवाली का दुपट्टा कैसे लगा मिला. पूनम को पुलिस वाले उसके पति की हत्या के मामले में पकड़कर थाने लाए थे. सूत्रों का कहना है कि पूनम की मौत भी डा. सचान की मौत की तरह है. डा. सचान की मौत को भी पुलिस ने पहले खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया पर जब मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि उनकी हत्या की गई है. पुलिस वाले कह रहे हैं कि पूनम की मौत तब हुई जब महिला थाना की प्रभारी गुरुवार की रात किसी काम से सीओ के घर पहुंची. इसी बीच महिला की मौत हो गई. संपूर्ण घटनाक्रम से जाहिर है कि एक बड़ी साजिश हुई है और पूनम की मौत खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या है. फिलहाल अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...