Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

अब इतनी भी फूहड़ता ठीक नहीं बहुगुणा जी!

दस जनपथ से उत्तराखंड के मुंह पर मीठे शहद का लालच देकर टपकाए गए विजय बहुगुणा कब अपनी जुबान बंद रखना सीखेंगे पता नहीं। वैसे भी भ्रष्टाचार के साथ-साथ अन्ना और रामदेव के वारों से खिसियाई कांग्रेस के छोटे तो क्या बड़े नेता भी इस कदर खीझे हुए हैं कि उन्हें पता ही नहीं चल पा रहा कि वे बोल क्या रहे हैं और किसके सामने बोल रहे हैं। जब आका ही अपना मानसिक संतुलन खो गए लगते हों तो फिर बहुगुणा जैसे सिरचढ़े चारणभाटों से कोई उम्मीद की भी कैसे जा सकती है। विजय बहुगुणा को हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र के रूप में कम, उनके अतीत के काले कारनामों के लिए अधिक जाना जाता है। वर्तमान में उनकी पहचान ये है कि वे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पलीता लगाने वाली रीता बहुगुणा जोशी के भाई और कांग्रेस के चमचे हैं। इसके बाद यदि कहने को कुछ न बचे तो कह सकते हैं कि वे उत्तरखंड के मुख्यमंत्री हैं। मुखियाई संभालते ही उन्होंने दस जनपथ से मिल रहे आदेशों का किसी ‘अच्छे बच्चे’ की तरह तुरंत पालन करना शुरु कर दिया।

उत्तर प्रदेश के सामने उत्तराखंड को भिखारी के रूप में प्रस्तुत करने के अपने शुरुआती बयान को लेकर तो उनकी खूब जग हंसाई हुई ही, अब नागपुर में दिए गए अपने ताजा बयान को लेकर वे चर्चाओं में हैं। नागपुर में जनाब ने कहा कि वे बहुगुणा हैं ही नहीं, उनके पूर्वज बंगाल के बनर्जी हैं। इस बयान को लेकर पोपट खबरनवीसों ने ये अर्थ लगाने तो शुरु कर दिए हैं कि वे राज्य के किसी बंगाली बहुल क्षेत्र से उपचुनाव लड़ सकते हैं लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया कि बहुगुणा का यह बयान देश में गढ़वालियों की कोई अच्छी तस्वीर पेश नहीं करने जा रहा है। सभी जानते हैं कि मूलतः अधिकांश पहाड़ी बाहरी राज्य से आए हुए हैं और इसे किसी अपमान की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। लेकिन बहुगुणा जिस अंदाज में बार-बार खुद के बहुगुणा न होने की सफाई पेश कर रहे हैं उससे तो ऐसा लगता है कि जनाब को पहाड़ी पहचान से ही नफरत है। ऐसे में कोई इस नए मुखिया से प्रदेश की बेहतरी की उम्मीद करे भी तो कैसे। इससे पहले उन्हें यह भी मनन करना होगा कि जिस हेमवती नंदन को गढ़वाल का चंदन कहा जाता है, विजय उन्हीं के पुत्र हैं।

लेखक मनु मनस्‍वी पत्रकारिता से जुड़े हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...