Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

अमित जोगी पर भीड़ का हमला, भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

: जोगी पर भी आचार संहिता तोड़ने का मुकदमा : जबेरा में चल रहा है मतदान : मध्य प्रदेश के दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए प्रचार कर जबलपुर लौट रहे छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे व कांग्रेस नेता अमित जोगी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जोगी का आरोप है कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचन आयोग ने जोगी के खिलाफ प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद प्रचार करने का मामला दर्ज किया है। इससे भाजपा और कांग्रेस के बीच टकरार और अधिक बढ़ गई है।

: जोगी पर भी आचार संहिता तोड़ने का मुकदमा : जबेरा में चल रहा है मतदान : मध्य प्रदेश के दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए प्रचार कर जबलपुर लौट रहे छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे व कांग्रेस नेता अमित जोगी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जोगी का आरोप है कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचन आयोग ने जोगी के खिलाफ प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद प्रचार करने का मामला दर्ज किया है। इससे भाजपा और कांग्रेस के बीच टकरार और अधिक बढ़ गई है।

अमित अपनी ममेरी बहन तान्या सालोमन के चुनाव प्रचार में पिछले एक पखवाड़े से जुटे हुए थे। दरअसल तान्या दिवंगत कांग्रसी नेता रत्नेश सालोमन की बेटी है। रत्नेश मध्यप्रदेश की जबेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, पिछले महीनों हृदय गति रूकने से दिल्ली में उनकी मुत्यु हो गई। जिसके चलते जबेरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में उनकी बेटी तन्या कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। इसी चुनाव में अपनी बहन को विधानसभा में भेजने के लिए अमित अपने मित्रों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।

रात दस बजे जब अमित कांग्रेस कार्यकर्ता रामकुमार साहू के घर बैठे हूए थे तभी लोगों का एक काफिला मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को पूछते हुए आया और साथियों सहित अमित पर हमला बोल दिया। उन पर पथराव भी किया गया। हमले में जोगी की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई है। घटना उपरान्त अमित एवं उनके मित्रों को जबलपुर जनज्योति अस्पताल लाया गया। जहॉं पर डाक्टर पवन स्थापक ने बताया कि उनको गंभीर चोटे आई हैं। खासकर चेहरे एवं आखों में गहरे घाव है। जोगी के सुरक्षाकर्मी अनिल चौहान ने बताया कि इस हमले में उन्होंने किसी तरह अमित के साथी संदीप साहू को बचाया। इस हमले में दोनों के साथ उन्हें भी चोटें आई।

वहीं दमोह के एसपी दिलीप आर्य ने चर्चा के दौरान जोगी पर किसी भी तरह के हमले की बात को नकारा है। उनका कहना है कि जोगी समय सीमा खत्म होने के बाद भी चुनाव प्रचार करते पाए गए हैं, इस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा जबेरा में गुंडागर्दी को संरक्षण दे रहे हैं।

भूरिया ने इस मामले में राज्यपाल से मुलाकात की और मुख्य चुनाव आयुक्त को भी ई-मेल पर ज्ञापन भेजा है। अमित पर आरोप लगाया गया है कि वे प्रचार की समय सीमा खतम होने के बाद भी प्रचार कार्य में जुटे हुए थे। आचार संहिता के अनुसार बाहरी नेताओं को समय सीमा समाप्‍त होने के पूर्व क्षेत्र छोड़ देना चाहिए। इसी को आधार बनाकर अमित पर मुकदमा दर्ज किया गया है।   

तेंदूखेंड़ा थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अमित जोगी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनोद गोटिया सहित करीब 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 294, 451, 323, बलवा 147, 148, संपत्ति की तोड़फोड़ 427, 506, आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी लोगों की तलाश की जा रही है। 

इन घटनाओं के बीच जबेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना बुधवार 29 जून को होगी। सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ की दस कंपनियां और एसएएफ की तीन कंपनियां लगाई गई हैं। यहां 240 मतदान केंद्रों में से 137 को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबेरा विधानसभा क्षेत्र में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। 174857 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे।

जबलपुर से पुष्‍पेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...