Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

अरुणाचल के लापता आईपीएस एमएस चौहान दिल्ली में मिले

ईटानगर: 16 अक्तूबर को जन वितरण प्रणाली की जांच करने गए और इस दौरान रहस्मयी परिस्थितियों में अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले से लापता हुए आईपीएस अधिकारी एम.एस. चौहान का रविवार को दिल्ली में पता लगा लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) अरविंद दीप ने बताया, चौहान को आज सुबह नई दिल्ली में देखा गया। उन्होंने विस्तृत ब्योरा देने से इनकार कर दिया।

ईटानगर: 16 अक्तूबर को जन वितरण प्रणाली की जांच करने गए और इस दौरान रहस्मयी परिस्थितियों में अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले से लापता हुए आईपीएस अधिकारी एम.एस. चौहान का रविवार को दिल्ली में पता लगा लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) अरविंद दीप ने बताया, चौहान को आज सुबह नई दिल्ली में देखा गया। उन्होंने विस्तृत ब्योरा देने से इनकार कर दिया।

 

गोहाटी उच्च न्यायालय ने वर्ष 2008 में राज्य में हुए करोड़ों रुपए के पीडीएफ घोटाले की जांच की जिम्मेदारी विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक चौहान को सौंपी थी। चौहान, निरीक्षक मोहन काये और कांस्टेबल विक्रम सिंह तवांग की ओर रवाना हुए थे, मगर चौहान टिप्पी से लापता हो गए।

चौहान ने टिप्पी बाजार जाते वक्त अपना मोबाइल अपने वाहन चालक को देकर कहा कि वे नजदीक की एक नदी के पास उनका इंतजार करें, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। पुलिस को चौहान की तवांग रवानगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि उन्होंने अपनी गतिविधि की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। आठ अक्तूबर को चौहान का तबादला दिल्ली कर दिया गया और 10 अक्तूबर को उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, लेकिन वह राज्य से बाहर नहीं गए।

चौहान 1998 बैच के केंद्रशासित कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने इस घोटाले के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग, कांग्रेस के पांच विधायकों, दो मंत्रियों, कई आईएएस अधिकारियों और ठेकेदारों समेत कुल 56 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एक हजार करोड़ रुपए के इस घोटाले में वह 36 अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग लगाने के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार की इजाजत का इंतजार कर रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...