इटानगर : अरूणाचल प्रदेश में मीडिया ने आज राज्य के 30वें स्थापना दिवस समारोह का बहिष्कार किया। पिछले चार साल से बार बार अनुरोध किए जाने के बाद भी पिंट्र और इलेक्ट्रोनिक मीडिया को बकाया भारी विज्ञापन राशि का भुगतान करने में प्रदेश सरकार के कथित तौर पर नाकाम रहने के खिलाफ उन्होंने यह फैसला किया।
अरूणाचल प्रेस क्लब, अरूणाचल प्रदेश यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और अरूणाचल इलेक्ट्रोनिक मीडिया एसोसिएशन के तत्वाधान में मीडियाकर्मियों ने बकाया राशि का पूरी तरह से भुगतान किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का सर्वसम्मति से फैसला किया। अरूणाचल प्रेस क्लब प्रमुख चोपा चेदा ने कहा कि प्रेस निकायों ने इसकी शुरुआत आज राज्य स्थापना दिवस समारोह का बहिष्कार करने के साथ की। प्रेस निकायों ने कल राज्यपाल जे पी राजखोवा और मुख्य सचिव रमेश नेगी को एक ज्ञापन भी सौंपा था।


