Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

असीम को बिग बॉस से हटाने के लिए बवाल, कलर्स चैनल के ऑफिस पर पथराव

बिग बॉस 6 से प्रतिभागी असीम त्रिवेदी को हटाने की मांग को लेकर आरपीआई के कार्यकर्ताओं ने कलर्स टीवी चैनल के मुंबई कार्यालय पर हमला किया. रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने असीम के बिग बॉस में हिस्‍सा लेने पर आपत्ति तथा नाराजगी जताते हुए चैनल से मांग की थी कि उन्‍हें कार्यक्रम से बाहर किया जाए. इस पर कलर्स ने असीम को हटाने का आश्‍वासन दिया था. आरपीआई कार्यकर्ता लोनावाला में बिग बॉस के लोकेशन तक पहुंच गए थे. आरपीआई नेता रामदास अठावले ने असीम पर अपने कार्टून के माध्‍यम से दलित समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा राष्‍ट्रीय चिन्‍ह के अपमान का आरोप लगाया था. 

राष्‍ट्रद्रोह के मामले में कार्टूनिस्ट असीम की गिरफ्तारी भी हुई थी. बाद में महाराष्ट्र सरकार ने उनके खिलाफ देशद्रोह के आरोपों को वापस ले लिया. पुलिस उपायुक्त नामदेव चव्हाण ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने दोपहर टीवी चैनल के दफ्तर पर पथराव किया. वे आरपीआई के संदिग्ध कार्यकर्ता थे. पुलिस को संदेह है कि आरोपी चैनल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते थे क्योंकि उसने असीम को हटाने की पार्टी की मांग पर ध्यान नहीं दिया था. आरपीआई के दबाव में चैनल ने असीम को इस सप्‍ताह गुलाबी गैंग की नेता संपत पाल एवं हेयर स्‍टाइलिश सपना भवनानी के साथ बिग बॉस से बाहर करने के लिए नामित किया है. कलर्स की ओर से जारी बयान में बताया गया, ‘बिग बॉस सत्र छह की प्रतिभागी करिश्मा कोटक ने करीब चार हफ्ते के बाद पारिवारिक कारणों से बिग बॉस का घर छोड़ दिया.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...