Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

आडवाणी पाकिस्‍तानी हैं, उन्‍हें हिंदुओं से नहीं सत्‍ता से प्रेम है : शकील

उत्तर प्रदेश के तस्वीर बदलने के लिये कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रहुल गांधी यूपी में जनसभाएं कर जनता से एक मौका मांग रहे हैं, वहीं राहुल के सपनों के पूरा करने के लिये बहन प्रियंका और मां सोनिया गांधी भी यूपी में चुनावी जनसभाएं कर रहीं हैं। राहुल के सपने को साकार करने के लिये राहुल की युवा ब्रिगेड भी यूपी के चुनाव प्रचार में डटी हुई है। शाहजहांपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद और राहुल की युवा ब्रिगेड के सदस्य जितिन प्रसाद की दो जनसभाएं होनी थीं पर प्रशासन ने बण्डा की जनसभा में पायलट को स्मोक सिग्नल नहीं दिया, जिससे पायलट ने हेलीकाप्टर को बण्डा की जनसभा में नहीं उतारा। हेलीकाप्टर न उतरने से कांग्रेस के नेताओं की जनसभा नहीं हो पाई। शकील अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग से इस की शिकायत करेंगे। लालकृष्ण अडवाणी हिंदुओं के शुभचिंतक बनते हैं पर उन्हें पाकिस्तान के हिन्दुओं की चिंता नहीं है, जहां उनका जन्म हुआ और बीए तक की शिक्षा भी वहीं से प्राप्त की थी। वह तो सत्ता सुख पाने के लिये पाकिस्तान से भारत आये हैं।

उत्तर प्रदेश के तस्वीर बदलने के लिये कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रहुल गांधी यूपी में जनसभाएं कर जनता से एक मौका मांग रहे हैं, वहीं राहुल के सपनों के पूरा करने के लिये बहन प्रियंका और मां सोनिया गांधी भी यूपी में चुनावी जनसभाएं कर रहीं हैं। राहुल के सपने को साकार करने के लिये राहुल की युवा ब्रिगेड भी यूपी के चुनाव प्रचार में डटी हुई है। शाहजहांपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद और राहुल की युवा ब्रिगेड के सदस्य जितिन प्रसाद की दो जनसभाएं होनी थीं पर प्रशासन ने बण्डा की जनसभा में पायलट को स्मोक सिग्नल नहीं दिया, जिससे पायलट ने हेलीकाप्टर को बण्डा की जनसभा में नहीं उतारा। हेलीकाप्टर न उतरने से कांग्रेस के नेताओं की जनसभा नहीं हो पाई। शकील अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग से इस की शिकायत करेंगे। लालकृष्ण अडवाणी हिंदुओं के शुभचिंतक बनते हैं पर उन्हें पाकिस्तान के हिन्दुओं की चिंता नहीं है, जहां उनका जन्म हुआ और बीए तक की शिक्षा भी वहीं से प्राप्त की थी। वह तो सत्ता सुख पाने के लिये पाकिस्तान से भारत आये हैं।

शाहजहांपुर के पुवायां विधानसभा क्षेत्र के बण्डा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद और जितिन प्रसाद की जनसभा होनी थी पर प्रशासन ने बण्डा की जनसभा में पायलट को स्मोक सिग्नल नहीं दिया जिस से पायलट ने हेलीकाप्टर को बण्डा की जनसभा में नहीं उतारा और कांग्रेस के नेताओ की जनसभा नहीं हो पाई। कांग्रेस के नेताओं को सुनने आये कांग्रेस के कार्यकताओं ने कांग्रेस के नेताओं के हेलीकाप्टर प्रशासन द्वारा न उतरने देने से नाराज होकर बण्डा थाने का घेराव किया। शकील अहमद और जितिन प्रसाद का हेलीकाप्टर जब प्रशासन ने बण्डा की जनसभा में उतरने नहीं दिया तो वह सीधे दूसरी जनसभा निगोही पहुंचे। निगोही में सभा को सबोधित करते हुये जितिन प्रसाद ने कहा कि शाहजहांपुर की जनता ने ही पहली बार 2004 में उन्हे सांसद बनाया था और वह मनमोहन सिंह जी की सरकार में राज्यमंत्री बने थे। जिले की जनता से उनके परिवार का पुराना रिश्‍ता है वह इसे कभी भी नहीं भूलेंगे। जितिन ने कहा कि वह इस समय सांसद जरूर दूसरे जिले से हों पर उनके दिल में आज भी यहां की जनता के से गहरा नाता है यदि यहां की जनता ने सुनीता सिंह को विधानसभा में जिताकर पहुंचाया तो तिलहर विधानसभा में विकास और ज्यादा करायेंगे।

निगोही की जनसभा को बीसलपुर के कांग्रेस के प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू ने भी संबोधित किया। फूलबाबू ने कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी पर वह भटक कर बसपा में चले गये थे। बसपा से वह तीन बार विधायक और मंत्री रहे कई बार यूपी में सत्ता के लालची नेताओं ने बसपा से बगावत करने के लिये आफर दिया पर वह लालची नहीं थे और इसीलिये मंत्री पद और पैसा दोनों ठुकरा दिये। बसपा ने उन्हें अपमानित करते हुये पार्टी से निकाल दिया है। उनके इस बुरे दौर में कांग्रेस और जितिन प्रसाद ने उनका साथ दिया वह इस अहसान को कभी नहीं भूलेंगे। जिस तरह से मायावती ने हमारी बेइज्ती की है उस का बदला तिलहर की जनता जरूर लेगी। मैं अपने मुसलमान भाइयों से यह गुजारिश करता हूं कि वह धर्म की राजनीति में न पड़े और अपने इस भाई के अपमान का बदला बसपा से जरूर ले और तिलहर से सुनीता कोबिद को जिताकर जितिन प्रसाद के हाथों को मजबूत करें।

निगोही में एक सभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोटों की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम समाज की नाराजगी जब रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद हुआ तो कांग्रेस को मुस्लिम समाज का वोट मिलना कम हो गया। कहीं कहीं तो वोट मिलने ही बंद हो गए। पर कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त नहीं छोड़ा। हम वोट के लिये धर्म निरपेक्षता का सिद्धांत नहीं बदलते हैं। हम देश की एकता के लिये धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत पर यकीन करते है। शकील अहमद ने मुलायम सिंह की भी आलोचना करते हुये कहा कि जिस बाबरी मस्जिद को गिराने का सबसे बडे़ आरोपी कल्याण सिंह के पुत्र को मुलायम सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया वह मुसलमानों के हितैषी नहीं हो सकते। भाजपा हिन्दू धर्म की हिमायती पार्टी बनने की बात करती है पर उनके नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान में हुआ है। बीए तक शिक्षा पाकिस्तान में हुई, केवल वकालत की डिग्री आडवाणी जी ने भारत में ली है। वह बडे़ ही धर्म के शुभचिंतक बनते हैं, हिन्दुओं के हिमायती बनते हैं। पर पाकिस्तानी हिन्दुओं का दर्द उन्हें नहीं दिखा, जहां तीन प्रतिशत हिन्दू हैं, वहां का हिन्दू दुखी है। यदि आडवाणी को हिन्दू समाज की इतनी ही चिंता थी तो अपने घर पाकिस्तान में हिन्दू समाज की सेवा करते पर वहां हिन्दुओं की सेवा करने से मेवा नहीं मिलती। वह सांसद, विधायक, मंत्री और प्रधानमंत्री नहीं बन पाते इसलिए चले आये पाकिस्तान से भारत। वह यहां हिन्दुओं की सेवा करने नहीं आये हैं वह तो आये हैं, अपनी सेवा कराने के लिए। गुजरात के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुये शकील ने कहा कि भाजपा बाला साहब ठाकरे से दोस्ती करती है। वह दक्षिण भारतीयों को अपमानित करते हैं। भाजपा के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे को नौ दिनों तक राज्य अतिथि बनाया। यह वही राज ठाकरे हैं जो उत्तर भारतीयों को अपमानित करते हैं। यह है भाजपा का दोहरा चरित्र।

शकील ने बण्डा की जनसभा में प्रशासन द्वारा हेलीकाप्टर के उतरने के लिये स्मोक केन्डिल न दिये जाने की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही। वह बोले कि यूपी में कांग्रेस की लहर चल रही है। अभी तक हुये मतदान में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है और युवाओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। हम अपने बलबूते यूपी में सरकार बनायेंगे। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर बसपा ऐजेन्ट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुये कहा कि बण्डा में जनसभा की परमिशन होने के बाद भी पुलिस ने हेलीकाप्टर को स्मोक सिगनल नहीं दिया जिससे हमारे नेताओं की जनसभा नहीं हो सकी। प्रशासन आज भी बसपा के दबाव में काम कर रही है।

शाहजहांपुर से सौरभ दीक्षित की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...