Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

इंडिया टुडे के कान्‍क्‍लेव से प्रणब मुखर्जी एवं उमर अब्‍दुला ने खुद को अलग किया

नई दिल्ली। भारतीय मूल के विवादास्पद ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की भागीदारी को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपनी भागीदारी रद कर दी है। इसके पहले पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता इमरान खान ने भी सलमान रूश्‍दी की भागीदारी को देखते हुए इस कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया था। इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव के आयो‍जकों ने दोनों राजनेताओं के इस कार्यक्रम से होने का कोई कारण नहीं बताया है, पर माना जा रहा है कि सलमान रूश्‍दी के चलते ही ये लोग आयो‍जन में आने से इनकार कर दिया है।

वित्‍त मंत्री प्रणब मुखर्जी बजट पेश करने के एक दिन बाद आयोजन में हिस्सा लेने वाले थे, परन्‍तु उन्होंने आखिरी समय में आयोजन में हिस्सा लेने में असमर्थता जताते हुए खेद व्‍यक्‍त कर दिया। बताया जा रहा है कि अपनी भावी राजनीतिक को देखते हुए प्रणब दा ने यह कदम उठाया है। पश्चिम बंगाल में उनके चुनाव क्षेत्र जंगीपुर से उन पर भारी दबाव है, यहां मुसलमानों की बड़ी आबादी है, जो प्रणब मुखर्जी को वोट करती है। सलमान रूश्‍दी इस दो दिवसीय वार्षिक आयोजन के समापन सत्र में हिस्‍सा लेने के लिए राजधानी दिल्‍ली में आ चुके हैं। जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुला ने भी कॉन्‍क्‍लेव में उपस्थित होने में असमर्थता जता दी है। माना जा रहा है कि वे भी राजनीतिक कारणों से भाग नहीं ले रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को होने वाला सलमान रूश्‍दी का साहित्यिक सत्र शनिवार के लिए स्‍थगित कर दिया गया था, क्‍योंकि इमरान खान ने भी इस मुदे पर आयोजन से खुद को अलग करते हुए आने में असमर्थता जता दी थी। राजधानी के पांच सितारा होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सलमान रूश्‍दी की भागीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब दो महीने पूर्व ही देश के कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों ने जयपुर में आयोजित साहित्‍य सम्‍मेलन में इस विवादास्‍पद लेखक को आने को लेकर बवाल कर दिया था। अपनी राजनीतिक जमीन देखते हुए राजस्‍थान की कांग्रेसी सरकार ने भी रूश्‍दी की सुरक्षा के नाम पर अपने हाथ खड़े कर लिए थे। रूश्‍दी अपने उपन्‍यास द सैटनिक वर्सेज के चलते विवादों में आ गए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...