Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

इतिहास दुहराने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : उमा भारती

गोरखपुर : उमा भारती ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 1991 का इतिहास दुहराने के लिये तैयार रहें। आप ऐसा कर सकते हैं। आप में वो आग है। जरूरत इस बात की हैं कि जो चिंगारी सीने में दबी हैं उसे आग बनने दें। आसन्न विधान सभा चुनाव में विपक्ष की लंका जलाने के लिये आग जरूरी हैं। वो गोरखपुर के सरस्‍वती विद्या मंदिर आर्यनगर में श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्‍ठी को संबोधित कर रही थीं। 

उमा भारती ने कहा कि मौजूदा राजनीति मुद्दों से भटक गई हैं। विचारधारा की लड़ाई निजी लड़ाई में तब्दील हो गई हैं। अब व्‍यक्तिगत आरोप-प्रत्‍यारोप होने लगे हैं। वोट के ठेकेदारो ने समाज को धर्मनिरपेक्ष और गैर धर्मनिरपेक्ष में बाँट दिया हैं। सविधानुसार इसकी व्याख्या की जाती हैं। जरूरत इस बात की हैं कि हम फिर से विचारधारा को अपना हथियार बनाएं । कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने की तथा गोष्ठी का संचालन भाजपा के महानगर अध्यक्ष धमेंन्द्र सिंह ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...