Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिजनेस

इलेक्ट्रानिक मीडिया ग्रपु, रुद्रपुर का चुनाव संपन्न, विजय आहूजा अध्यक्ष बने

इलेक्ट्रानिक मीडिया ग्रुप रुद्रपुर की एक आवश्यक बैठक काशीपुर बाईपास स्थित एक होटल में संपन्न हुई. पुराणी कार्यकारिणी भंग किये जाने के साथ नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर विजय आहूजा निर्वाचित हुए. चुनाव अधिकारी एसटीएन न्यूज़ के राजेश चावला काली और जी न्यूज़ के धीरेन्द्र मोहन गौड़ की देख रेख में चुनाव संपन्न हुए. अध्यक्ष पद पर डीके द्विवेदी और आहूजा के बीच सीधा मुकाबला था. वोटिंग में दोनों ही पत्रकारों को नौ नौ मत प्राप्त हुए, जिसके बाद सर्वसम्मति से पर्ची सिस्टम अपनाया गया और इसमें आईबीएन7 के विजय आहूजा विजयी रहे.

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर स्टार न्यूज़ के डीके द्विवेदी, इण्डिया टीवी के नाहिद खान उपाध्यक्ष, न्यूज़ 24 के राजीव चावला महामंत्री, कोषाध्यक्ष साधना न्यूज़ के भरत शाह और सी न्यूज़ के अजय चड्ढा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. साथ ही संरक्षक के रूप में प्रवीण खेडा और राजेश चावला का नाम सर्वसम्मति से करतल ध्वनि के बीच पारित हुआ. अध्यक्ष आहूजा ने इस दौरान कहा कि पत्रकारों से जुडी समस्याओं के लिए हरसंभव संघर्ष किया जायेगा. साथ ही प्रशासन और पत्रकारों के बीच तालमेल बिठाते हुए समाज हित में स्वस्थ आवाज़ उठाई जाएगी. इस दौरान आज तक के अनुज शर्मा, न्यूज़ एक्सप्रेस के दिव्य आलोक शर्मा, इंडिया न्यूज़ के चेतन बत्रा, एनएनआईएस के प्रवीण खेडा, जैन टीवी के काजल राय, यूपी न्यूज़ के अंकित शर्मा, राजकुमार चन्द्रा, ख़बरें अभी तक के मो. रफ़ी, जी सलाम के शाहनवाज़ नकवी, सौभाग्य मिथिला के रितेश मनोचा, आईएनए के सुनील राणा सहित इलेक्ट्रानिक मीडिया के तमाम पत्रकार मौजूद थे. संचालन नेटवर्क 10 के आकाश आहूजा ने किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...