Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

इलेक्‍ट्रानिक मीडिया फ्रंट शुरू करेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार

हरिद्वार। इलेक्ट्रानिक मीङिया फ्रंट प्रख्यात साहित्यकार प. आचार्य किशोरीदास वाजपेयी के नाम पर प्रतिवर्ष एक साहित्याकर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इसके साथ ही राज्य के एक प्रतिभाशाली युवा पत्रकार को भी सम्मानित किया जायेगा। फ्रंट की आज प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में यह फैसला लिय़ा गया। फ्रंट इसके लिए अगस्त माह एक समारोह का आयोजन करेगा। इलेक्ट्रानिक मीङिया फ्रंट की एक बैठक प्रेस क्लब में आयोजित की गई। फ्रंट के अध्यक्ष नरेश गुप्ता और महामंत्री संजय आर्य के संचालन में बैठक में संगठन के विस्तार के साथ ही प्रख्यात साहित्यकार प. आचार्य किशोरीदास वाजपेयी के नाम पर एक पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

बैठक में यह तय किया गया कि एक वरिष्ठ साहित्यकार को हर साल प. किशोरीदास वाजपेयी के नाम पर साहित्य के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस पुरस्कार में 11 हजार रुपये, एक ताम्र पत्र और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा राज्य के एक युवा प्रतिभाशाली पत्रकार को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गये सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। संगठन इन पुरस्कारों के लिए अगस्त माह में सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। इसके अलावा संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुदित अग्रवाल, पंकज कौशिक, महावीर नेगी, सुनील पाल, अरुण मिश्रा, रोहित सिखौला, धर्मेन्द्र चौधरी, मनोज सेठी, रामेश्वर शर्मा, रूपेश शर्मा, पवन चौहान, मयूर सैनी, संजू राव, केके पालीवाल, किरणकांत शर्मा, आशु शर्मा, शोभित वर्मा, जहाँगीर, हरीश आदि उपस्थित थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...