Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

इस साल के पुलित्‍जर पुरस्‍कार में पत्रकारों का बोलबाला

वाशिंगटन: फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर को सार्वजनिक सेवा के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं धारदार पत्रकारिता के लिए भी सोमवार को न्यूयार्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में 96वें वार्षिक पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर को स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस संस्था ने स्कूलों में होने वाली हिंसा को रोकने के लिए बच्चों द्वारा बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की लिखित व वीडियो जानकारियों का इस्तेमाल किया। हंग्री मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसफ पुलित्जर के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है। न्यूयार्क सिटी का कोलंबिया विश्वविद्यालय प्रशासन यह पुरस्कार देता है। इसके तहत प्रत्येक विजेता को एक प्रमाण-पत्र व 10,000 डॉलर की नकद राशि दी जाती है। सार्वजनिक सेवा श्रेणी में विजेता को सोने का मेडल दिया जाता है।

एसोसिएटेड प्रेस व सिएटल टाइम्स को खोजी रिपोर्टिग का पुलित्जर पुरस्कार दिया गया। अमेरिका के अल्बामा के टस्कालूसा न्यूज स्टाफ को ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिग का पुलित्जर पुरस्कार दिया गया। टस्कालूसा न्यूज स्टाफ को एक तूफान के बेहतर कवरेज के लिए यह पुरस्कार दिया गया। न्यूयार्क टाइम्स के रिपोर्टर डेविड कोशिनविंस्की को व्याख्यात्मक रिपोर्टिग के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला। इसके साथ ही न्यूयार्क टाइम्स को अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिग के पुरस्कार भी मिले जबकि पेंसिल्वेनिया के पेट्रियोट-न्यूज स्टाफ को स्थानीय रिपोर्टिग का पुरस्कार दिया गया। ऑनलाइन प्रकाशन हफिंगटन पोस्ट को राष्ट्रीय रिपोर्टिग पुरस्कार दिया गया। इराक व अफगानिस्तान में एक दशक के युद्ध के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए सैनिकों के सामने आईं शारीरिक व भावनात्मक चुनौतियों को दिलचस्प रूप से प्रस्तुत करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

सिएटल के साप्ताहिक द स्ट्रेंजर को फीचर लेखन का पुरस्कार दिया गया। शिकागो ट्रिब्यून की मैरी स्मिक को कमेंट्री पुलित्जर पुरस्कार दिया गया। बॉस्टन ग्लोब के वेस्ली मोरिस को आलोचना का पुलित्जर दिया गया। संपादकीय कार्टून के लिए ऑनलाइन मीडिया पॉलिटिको को पुरस्कार दिया गया जबकि संपादकीय लेखन के लिए कोई पुरस्कार नहीं दिया गया। एजेंसी एएफपी के मसूद हुसैनी को ब्रेकिंग न्यूज फोटोग्राफी पुरस्कार दिया गया। उन्होंने काबुल में एक मजार के नजदीक आत्मघाती बम हमले के बाद डर से रोती एक लड़की की दिल दहलाने वाली तस्वीर खींची थी। फीचर फोटोग्राफी के लिए डेनवर पोस्ट को पुलित्जर पुरस्कार मिला। कला श्रेणी में क्विएरा एलेग्रिया ह्यूड्स को नाटक वाटर बाई द स्पूनफुल के लिए पुरस्कार दिया गया। जॉन लुइस गेडिस की जॉर्ज एफ. केनन : एन अमेरिकन लाइफ को जीवनी पुरस्कार मिला। ट्रेसी के. स्मिथ को लाइफ ऑन मार्स कविता के लिए पुरस्कार मिला। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...