Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

उप्र में सपा, पंजाब में अकाली दल, गोवा में भाजपा और मणिपुर में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती अपने नतीजे की ओर है। उत्‍तर प्रदेश की कुल 402 सीटों के रुझान आ गए हैं। जिसमें सपा बहुमत की ओर है, वह 216 सीटों पर आगे है, जबकि बसपा 85, कांग्रेस 26, रालोद 11, भाजपा 48 अन्य 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह साफ हो चला है कि सपा को किसी की जरूरत नहीं रहेगी. 2007 के चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में बसपा ने अकेले 206 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। समाजवादी पार्टी ने 97, भाजपा ने 51, कांग्रेस ने 22 और राष्ट्रीय लोकदल ने दस सीटें जीती थी।

पंजाब में अभी तक 117 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें अकाली दल 56, कांग्रेस 48 भाजपा 12 एक और अन्य दल 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पंजाब में करीब पिछले पांच दशकों से कोई भी सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आ पाई है, लेकिन इस बार इतिहास दोहराए जाने की ओर है. सत्ताधारी अकाली गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी जोश आ गया है और वे अभी से जश्न मनाने लगे हैं।

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 32, कांग्रेस 31, बसपा ने 3 और अन्य दलों ने 4 सीटों पर विजयी बढ़त बनाई हुई है। इस बार उत्तराखंड की सत्ता बदलती दिख रही है. कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

गोवा में अभी 40 में से 37 के विजयी रुझान आ गये हैं जिनमें 8 पर कांग्रेस और 19 पर भाजपा ने बढ़त बनाई है और अन्य १० सीटों पर आगे हैं । मणिपुर में 60 में से ४१ सीटों के रुझान आए हैं जिनमें २५ पर कांग्रेस आगे है। तृण मूल कांग्रेस ५ एमपीपी ३ एवं अन्य ७ पर आगे हैं।

कुलमिला कर उप्र में सपा, पंजाब में अकाली दल, गोवा में भाजपा और मणिपुर में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर हैं जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा में संशय की स्थिति बनी हुई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...