Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

एक-दो दिन में इस्‍तीफा दे सकते हैं रेलमंत्री

नई दिल्ली। बुधवार को पेश किए गए दिनेश त्रिवेदी के पहले रेल बजट में बीते एक दशक में पहली बार यात्री किराए में वृद्धि का प्रस्ताव किया गया, इसके बाद से ही उनकी पार्टी द्वारा इस्तीफा मांगे जाने पर उन्‍होंने साफ कर दिया है कि अगले चौबीस से अड़तालीस घंटों के बीच में वो इस्‍तीफा सौंप देंगे। रेल बजट पेश करने के बाद से ही त्रिवेदी के इस्‍तीफे को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं। पहले कहा गया था कि ममता बनर्जी के निर्देश पर त्रिवेदी का इस्‍तीफा रात को ही प्रधानमंत्री ने स्‍वीकार कर लिया है, परन्‍तु रेलमंत्री ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि उनसे अभी इस्‍तीफा नहीं मांगा गया है और वे अपने पद पर बने हुए हैं।

इस बीच यह बात सामने आई थी कि कांग्रेसी नेताओं के आग्रह पर ममता बनर्जी ने उन्‍हें 31 मार्च तक अभयदान दे दिया है। इधर, एक टीवी चैनल से बात करते हुए रेलमंत्री ने कहा है कि वे एक या दो दिन में अपने पद से इस्‍तीफा दे देंगे। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि वे चाहते तो अपने पद पर बने रह सकते थे, परन्‍तु इस तरह जलील होकर काम नहीं करना चाहते। हमने कुर्सी से ज्‍यादा देशहित का ध्‍यान रखा है। दिनेश त्रिवेदी के इस्‍तीफ को लेकर गहमागहमी बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्‍याण बनर्जी ने दिनेश त्रिवेदी को फोन करके कहा है कि वो तुरंत अपने पद से इस्‍तीफा दे दें, लेकिन त्रिवेदी साफ कर दिया है कि जब तक ममता बनर्जी उनसे लिखित में इस्‍तीफा नहीं मांगती तो अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे। त्रिवेदी के इस्‍तीफे को लेकर अब भी कुछ स्‍पष्‍ट नहीं है। दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्‍याय ने लोकसभा में कहा था कि पार्टी ने त्रिवेदी से इस्‍तीफा नहीं मांगा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...