Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

एनएचआरएम घोटाला : सीबीआई का सीएमओ दफ्तर पर छापा, रिकार्ड खंगाला

बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में हुए दस हजार करोड़ के घोटाले के तार यहां से जुडऩे के बाद कल सीबीआई की टीम ने सीएमओ दफ्तर पर छापा मारा। टीम के सदस्यों ने दो सालों में हुए लेन-देन एवं शासन से आए धन से संबंधी सारे बिल-बाउचरों को अपने कब्जे में ले लिया। शाम साढ़े पांच बजे तक टीम गहनता से पड़ताल करती रही। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अफसरों एवं संबंधित क्लर्कों में हडक़ंप मचा रहा।

सीबीआई की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार की देर रात ही यहां पहुंच चुकी थी। टीम में शामिल एसपी एएस पडिय़ाल और जीएस सोलंकी सुबह करीब पौने 11 बजे सीएमओ दफ्तर पहुंचे। इस दौरान सुबह से ही कार्यालय में सभी अधिकारी और क्लर्क टीम का इंतजार कर रहे थे। सीबीआई अधिकारियों ने करीब सवा घंटे तक सीएमओ डा. सुखवीर सिंह से बंद कमरे में बातचीत की। बाद में उन्होंने एनआरएचएम की उन फाइलों को मंगवाया, जिनके तहत जिले में वर्ष 2009-10 एवं 10-11 में आए धन और उसके खर्चे दर्शाए गए थे। टीम ने इन सालों का वह रिकार्ड भी कब्जे में ले लिया है, जिन पर खर्चा दिखाया गया था। इसके अलावा मोतियाबिंद और खरीदे गए उपकरणों की फाइलें भी मंगवाईं। उन्होंने शाम पांच बजे तक इन सभी पत्रावलियों की गहनता से जांच की। टीम ने किसी भी

अधिकारी और कर्मचारी को अंदर झांकने नहीं दिया। हालांकि कुछ देर सीएमओ सुखवीर सिंह टीम के साथ बैठे। टीम के यहां पहुंचने पर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों और एनआरएचएम से संबंधित क्लर्कों में हडक़ंप मचा रहा। दिन भर अटकलें लगाई जाती रहीं कि इस मामले में किस-किस पर गाज गिरेगी। हालांकि शाम साढ़े पांच बजे टीम कार्यालय से चली गई। समझा जा रहा है कि कल यानी रविवार को भी कुछ पत्रावलियों की जांच की जाएगी।

राजेश की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...