Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

एनएचआरएम घोटाले के एक आरोपी ने गोली मारकर खुदकुशी की

लखनऊ : यूपी का कई हजार करोड़ रुपये के घोटाला मामले में आरोपी एक प्राजेक्‍टर मैनेजर ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। इसके साथ ही इस बहुचर्चित घोटाले में हत्‍या-आत्‍महत्‍या करने वालों की संख्‍या चार हो गई है। पुलिस के मुताबिक जल निगम के प्रोजेक्‍टर मैनेजर सुनील वर्मा ने खुदकुशी कर ली है। सीबीआई ने वर्मा का नाम अपनी पहली एफआईआर में दर्ज कराया था। इस सिलसिले में सुनील वर्मा के घर पर पिछले दिनों छापेमारी भी की गई थी। सीबीआई ने कुछ दिन पहले उससे पूछताछ भी की थी।

पुलिस ने बताया कि वर्मा ने लखनऊ के विकास नगर स्थित अपने घर आत्‍महत्‍या की है। उसने आज सुबह करीब आठ बजे घर में ही खुद को गोली मार लिया, गंभीर हालत में उसे अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वर्मा यूपी सरकार के कंस्‍ट्रक्‍शन एंड डिजाइन डिविजन में प्रोजेक्‍टर मैनेजर थे। यह विभाग यूपी जल निगम का एक हिस्‍सा है और वर्मा एनआरएचएम योजना के तहत कंस्‍ट्रक्‍शन से जुड़े सभी कार्यों की निगरानी रखते थे। लखनऊ रेंज के डीआईजी डीके ठाकुर ने बताया कि सीबीआई ने चार जनवरी को उनसे पूछताछ की थी, जिसके बाद से वे तनाव में थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...