Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

एमएलए ओवैसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से मना, दंगा होने पर ही दर्ज करेंगे एफआईआर

हैदराबाद एमएलए अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले लखनऊ के दो विद्यार्थियों तनया ठाकुर और उसके भाई आदित्य द्वारा आज गोमतीनगर थाना में एक एफआईआर दिया गया. थानाध्यक्ष एसके गौतम ने इन बच्चों द्वारा दिये गए प्रार्थनापत्र पर एफआईआर लिखने से साफ़ मना कर दिया. ओवैसी ने अपने भाषण में खुलेआम हिंदू-मुसलामानों में अतीव तनाव बढ़ाने वाले अत्यंत आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कही थीं. उन्होंने कहा था कि यदि पुलिस मात्र पन्द्रह मिनट के लिए हट जाए तो अल्पसंख्यक धर्म के लोग बहुसंख्यकों को उनका दम दिखा देंगे. साथ ही उन्होंने हिंदू धर्म के देवताओं के बारे में अत्यंत अनुचित और भद्दी बातें कहीं.

चूँकि ये भड़काऊ भाषण इन्टरनेट के माध्यम से प्रसारित हो रहे हैं, तनया और आदित्य ने इस सम्बन्ध में धारा 153 ए, 295 ए, 298, 504, 505, 506 आईपीसी एवं धारा 66 ए आईटी एक्ट 2000 में एफआईआर दर्ज करने को कहा था. थानाध्यक्ष गोमतीनगर ने इन बच्चों से कहा कि हम एफआईआर तब दर्ज करेंगे जब कोई क़ानून-व्यवस्था की घटना घट जायेगी, उससे पहले नहीं. तनया और आदित्य ने एफआईआर दर्ज कराने और थानाध्यक्ष के अनुचित व्यवहार के सम्बन्ध में एसएसपी लखनऊ को धारा 154 (3) सीआरपीसी के तहत पत्र भेजा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...