Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

एसीके मीडिया बच्‍चों को प्रदान करेगा अमर चित्र कथा छात्रवृत्ति

बच्चों के लिए मनोरंजन एवं शिक्षा क्षेत्र में काम्र करनेवाले एसीके मीडिया कंपनी ने संस्थापक संपादक अनंत पै की स्मृति में ‘अमर चित्र कथा छात्रवृत्ति’ का शुभारंभ किया गया.  राष्ट्रीय स्तर पर ७० से अधिक शहरों में शुरू की गयी यह छात्रवृत्ति १० से १५ उम्र के बच्चों के लिए रखी गयी है.  हर वर्ष आयोजन की जानेवाली इस छात्रवृत्ति के दो विशेष तथ्‍य है – पहला यह कि इस छात्रवृत्ति का क्षेत्र काफी बड़ा है, और दूसरा यह कि सिर्फ शिक्षा ही नही बल्कि और क्षेत्रों में रुचि रखनेवालों को भी दी जाएगी. और इसे पानेवाला अपनी पसंद के क्षेत्र में अपना विकास कर सकेगा. युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के बारे में जागरुकता लाने के चाचा पै के आजीवन मिशन को जारी रखने हेतु इस छात्रवृत्ति का निर्माण किया गया है.

अमर चित्र कथा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र १४ जुलाई से ७ अगस्त २०११ तक पूरे देश में बिग बजार स्टोर में या ऑनलाइन (www.amarchitrakatha.com/scholarships) मुफ्त उपलब्ध होंगे.   इसके प्रतिभागी एक विशेष एसएमएस मंच के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियाएँ भेज सकते हैं.  इस छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीयता और उम्र के अलवा अन्य प्रतिबंध नहीं हैं. छात्रवृत्ति का मूल्यांकन लिखित प्रश्‍नोत्तरी के आधारपर किया जाएगा.  इस प्रश्‍नोत्तरी में संक्षिप्त रूप के और विस्तृत रूप के सवाल शामील हैं. तीन प्रख्यात हस्तियों का पैनल इस छात्रवृत्ति का मूल्यांकन करेगा.

१४ नवंबर २०११ यानी बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह में अमर चित्र कथा छात्रवृत्ति के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. राष्ट्रीय स्तर के विजेता को ११ लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. उसी प्रकार हर एक ७१ शहर विजेताओं को २५ हजार रुपये, हर एक १४४ उप-विजेताओं को ५ हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.  इस प्रकार हर एक ७ विशेष मेट्रो विजेताओं को ५० हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी.  इसके अलावा एसएसएस द्वारा प्रविष्टियॉं भेजनेवाले १० विजेताओं को १५ हजार नकद दिए जायेंगे.  हरएक शहर के बच्चे को छात्रवृत्ति जीतने का अवसर प्राप्त हो इसका प्रावधान इसमें रखा गया है.

इस छात्रवृत्ति का शुभारंभ करते समय एसीके मीडिया के सीईओ समीर पाटील ने कहा कि देश के हर कोने में पहुँचनेवाली, सबके लिए खुली और सर्वसमावेशी ऐसी यह छात्रवृत्ति है.  अगली पीढ़ी में भारतीय नायकों और संस्कृती के बारे में रुची बढ़ाने के लिए हम उत्सुक हैं.  बिग बाजार तथा अशनी और उसके सहयोगियों का साथ कई महीनों के नियोजन से ही हम यह छात्रवृत्ति इस पैमाने पर शुरू करने में सक्षम हुए हैं.

फ्यूचर आयडिया की निदेशक अशनी बियानी ने बताया कि बिग बजार और फ्यूचर आयडिया के माध्यम से हमेशा बच्चों तक पहुँच ने की हमारी कोशिश का यह एक हिस्सा है. एसीके और बिग बजार समान मूल्यों में विश्‍वास रखते हैं और आगामी वर्षों में इस प्रकार के प्रयास करने के लिए हम तत्पर हैं. प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...