वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराम ओबामा पर एक लाइव शो के दौरान अश्लील टिप्पणी करने वाले वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार मार्क हाल्परिन को उनके चैनल एमएसएनबीसी ने अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है. मार्क के माफी मांगने के बावजूद उनके साथ कोई नरमी नहीं बरती गई. वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक चैनल के ‘मार्निंग जो’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. शो के दौरान सह प्रस्तोताओं ने उन्हें बताया कि कार्यक्रम के प्रसारण में अभी सात सेकेंड की देरी है. इसी बीच मार्क ने मजाक में ओबामा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी, ऑन एयर हो गया.
जिसके बाद ह्वाइट हाउस की ओर से इस पर कड़ी आपत्ति जताई गई. मार्क ने अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांग लिया परन्तु ह्वाइट हाउस की नाराजगी को देखते हुए एमएसएनबीसी चैनल उन्हें अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है. इधर, चैनल ने भी अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है.


