कपूरथला , 17 अक्टूबर : पंजाब स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में कपूरथला जिले के आठ खून दानियों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जायगा। खूनदान में शतक मार चुके पत्रकार बावा को सातवीं बार मिलेगा स्टेट अवार्ड। सिविल अस्पताल कपूरथला में तैनात ब्लड बैंक इंचार्ज नरिंदर कुमारी ने बताया कि आज के युग में खूनदान महा दान है। मानवता की सेवा में सदा तत्पर रहने वाले जिले में खूनदाता व संस्थान काफी हैं परन्तु कुछ ऐसे भी खूनदाता हैं जिन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य ही खूनदान बना लिया है और हर ख़ुशी के मौके पर जरूरत मंद लोगों को खून दान कर ख़ुशी का इज़हार करना उनकी आदत बन गई है।
इनमें से 104 बार खूनदान कर चुके जिले के सामाजिक हीरो नगिंदर पाल सिंह बावा हैं जिनको इस साल राज्य स्तरीय समारोह जो कि 18 अक्टूबर को रोपड़ में हो रहा है, में सातवीं बार सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही 70 बार खूनदान कर चुके हरविंदर अरोड़ा, 55 बार खूनदान देने वाले पत्रकार अरुण खोसला व आरसीऍफ़ से राजिंदर सिंह 42 बार को भी सम्मानित किआ जायगा। इसके अलावा गुरमुख सिंह व ज्योति भंडारी को भी खूनदान के लिय स्टेट आवर्ड दिया जायेगा। नरिंदर कुमारी ने कहा कि उनके अस्पताल के डॉक्टर भी खूनदान कर सामाजिक सहयोग में किसी से कम नहीं हैं और कई बार जरूरतमंद मरीजों की जान इन्होंने अपना खून दान कर बचाई है, जिनमें डाक्टर प्रिंस जीत सिंह सर्गोधिया व डाक्टर संदीप भोला को भी स्टेट आवर्ड से सम्मानित किआ जायगा। नरिंदर कुमारी ने आम नागरिकों को भी इस सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने के लिय आमंत्रित किया और जानकारी दी कि एक स्वस्थ व्यक्ति को खून दान करने के बाद किसी तरह कि कोई कमजोरी नहीं आती है और वह एक साल में चार बार अपने खून का दान कर सकता है।


