Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

काटजू का सुझाव गलत, मीडिया पर अंकुश ठीक नहीं : खुर्शीद

फर्रुखाबाद। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने मीडिया खासकर इलेक्ट्रानिक समाचार चैनलों पर अंकुश लगाने संबंधी भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटूज के सुझाव का विरोध किया है। उन्होंने इलेक्ट्रानिक समाचार चैनलों को परिषद के दायरे में लाने की मांग का विरोध करते हुए रविवार को यहां कहा कि किसी बाहरी अंकुश के बजाय मीडिया को खुद अपने ऊपर अंकुश रखना चाहिए। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी की प्रेस को अधिक आजादी देने की बात का खुलासा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान ‘पेड न्यूज’ की बढ़ती प्रवृत्ति पर लगाम के लिए मंत्रियों का समूह बनाया गया है जो पत्र प्रतिनिधियों से बात करके अपना मत सरकार के आगे रखेगा।

संसद में लंबित विधेयकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक सहित आठ विधेयक पारित कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्ना को इस विधेयक का समर्थन करना चाहिए क्योंकि उन्हीं की पहल पर सरकार भ्रष्टाचार केखिलाफ कानून बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास करेगी कि यह विधेयक राज्यसभा में आम सहमति से पारित हो। खुर्शीद ने कहा कि विदेश में जमा कालाधन मसले पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार ने पहले ही एक अलग विभाग स्थापित कर रखा है और इस मुद्दे पर बाबा रामदेव के अनशन पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में पारित होने वाले विधेयकों में एक विधेयक भारतीय दण्ड संहिता में संशोधन का भी है जिसमें महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है। इसके अलावा न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून बनाने संबंधी विधेयक भी इनमें शामिल है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...