मुंबई : कवि अरुण कुमार बजाज “परबस” द्वारा रचित काव्य संग्रह का विमोचन एन.एस.सी. आई. क्लब मुंबई में धूमधाम से किया गया. इस अवसर पर जाने माने कवि और टीवी कलाकार शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता फेम), मुंबई भाजपा अध्यक्ष राज पुरोहित, सुप्रसिद्ध पटकथाकार संजय मासूम, वरिष्ठ पत्रकार नीलकंठ पारटकर, कवियत्री तबस्सुम राणा, अरुण कुमार बजाज एवं राधा बजाज ने काव्य संग्रह का विमोचन किया. कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय कवि आलोक भट्टाचार्य ने किया. इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में अरुण कुमार बजाज ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुंबई भाजपा अध्यक्ष राज पुरोहित ने अपने भाषण में कहा कि सशक्त साहित्य और लेखन के माध्यम से ही देश की वर्तमान दशा को सुधारा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अरुण कुमार बजाज की कविताओं में देश और समाज को दिशा देने के लिए बहुत जरूरी है.


