Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कुख्‍यात तस्‍कर मुबारक खान पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

बाड़मेर : जिले में सन 2009 में सीमा पार से हथियार लाने तथा मुल्क की आबो हवा को बारूद के धुंए से भरने के षड्यंत्र के मुख्य आरोपी को एंटी टेररिस्ट स्कोड ने गुरूवार को कौर्ट में पेश किया, जहां न्यायलय ने मुबारक खान को पांच  दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया. इससे पहले न्यायलय ने मुबारक को सात दिन के लिए रिमांड पर दिया था. आज रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे पुनः मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया. न्यायाधीश ने आरोपी के गंभीर अपराधों के मद्देनजर पांच दिन का रिमांड और बढ़ा दिया.

बाड़मेर : जिले में सन 2009 में सीमा पार से हथियार लाने तथा मुल्क की आबो हवा को बारूद के धुंए से भरने के षड्यंत्र के मुख्य आरोपी को एंटी टेररिस्ट स्कोड ने गुरूवार को कौर्ट में पेश किया, जहां न्यायलय ने मुबारक खान को पांच  दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया. इससे पहले न्यायलय ने मुबारक को सात दिन के लिए रिमांड पर दिया था. आज रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे पुनः मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया. न्यायाधीश ने आरोपी के गंभीर अपराधों के मद्देनजर पांच दिन का रिमांड और बढ़ा दिया.
मुबारक अंतराष्ट्रीय स्तर का तस्कर है,  जिसके सम्बन्ध मुंबई, अरब, लिट्टे सहित कुख्यात तस्करों के साथ है.  मुबारक कई मर्तबा अवैध रूप से पाकिस्तान जा चुका है. मुबारक पाकिस्तान के फोटीय, अलिया, पठान खान जैसे तस्करों से सम्बन्ध हैं. एटीएस ने बताया कि मुबारक से गहन पूछताछ की जानी है.  आज रिमांड अवधि ख़तम होने पर वापस न्यायलय में पेश कर रिमांड माँगा था,  न्यायलय द्वारा पांच दिन की रिमांड अवधि बढ़ाई गयी है. मुबारक अपना काला कारोबार गुजरात से संचालित करता है.  यह आतंकी संगठन बब्बर खालसा का गुर्गा होने के साथ-साथ हेरोइन की तस्करी में भी लिप्त रहा हैं! पूर्व में भी देश की अस्मत का सौदा करने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (रासुका) के तहत जेल जा चुके इस व्यक्ति ने सीमा पार से सैकड़ों किलो हैरोइन की तस्करी की हैं,  जिसकी बाज़ार कीमत अरबों रुपए आंकी गई हैं.

आरडीएक्स की खेप पुलिस द्वारा पकडे़ जाने के बाद यह तस्कर भूमिगत हो गया था,  जो जैसलमेर के देवीकोट इलाके से पकड़ा गया था. यह दो साल से फरार चल रहा था.  अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश किए गए इस तस्कर को फिलहाल पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया हैं. एटीएस के अधिकारी राजेन्द्र सिंह के अनुसार यह शिव थाने का हिस्ट्री शीटर होने के साथ नकली नोटों, आरडीएक्स की खेप लाने का आरोपी रह चुका हैं. दो बार पकिस्तान भी जा चुका हैं. इसकी गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस मुख्‍यालय द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। उल्लेखनीय है कि सन् 2009 में आठ सितबर को बाड़मेर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के मारूडी ग्राम की रोही से लूणीया उर्फ सोढे खां एवं उसके साथियों द्वारा पाकिस्तान से भारत में आतंकवादी संगठन से जुडे लोगों को सप्लाई करने के लिए भारी मात्रा में लायी गई घातक हथियार, गोलाबारूद एवं आरडीएक्स विस्फोटक पदार्थ की खेप बरामद हुई थी।

बाड़मेर से चंदन भाटी की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...