Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कुर्क होगी बाल ठाकरे की सम्‍पत्ति

आरा। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की सम्‍पत्ति कुर्क हो सकती है. बिहारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोपित शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भोजपुर जिले में एक स्थानीय अदालत ने दिया है.  अदालत के एसडीजेएम शशिभूषण मणि त्रिपाठी ने यह आदेश सोमवार को दिया.  सात मार्च 08 को वकील राजेश कुमार सिंह ने सीजेएम के यहां परिवाद पत्र दायर किया था,  जिसमें कहा था कि शिवसेना प्रमुख ने समाचार पत्र सामना में बिहारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है. एक बिहारी सौ बीमारी और आवंछित तत्व जैसी भाषा का इस्तेमाल कर ठाकरे ने बिहारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. एसडीजेएम कोर्ट में चली सुनवाई के बाद 20 जून 2008 को बाल ठाकरे के खिलाफ संज्ञान लेते हुए सम्‍मन भी जारी किया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...