Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

खुर्शीद, कुलदीप नैयर, मेहदी हसन, गुलाम अली जैसों के प्रयासों से क्या होगा

पाकिस्तान के एक सरकारी अधिकारी मुहम्मद खुर्शीद खान 2010 में अफगानिस्तान के पेशावर में तालिबानियों द्वारा तीन सिखों के अपहरण किए जाने और उनमें से एक को मार दिए जाने से इतने व्यथित हुए कि उन्होंने धार्मिक स्थलों में सेवाएं देनी शुरू कर दीं। इसी कड़ी में वह जब एक सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली आए, तो उन्होंने रकाबगंज गुरुद्वारे में ‘कारसेवा’ करके तालिबानियों ने जो गुनाह किया था, उसका प्रायश्चित किया। उनकी तमन्ना है कि भारत-पाकिस्तान दुश्मनी को दफन करके दोस्ती के तराने गाएं। खुर्शीद की सोच और संवेदनशीलता को सराहा जाना चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस तरह के ‘सांकेतिक सद्भाव’ से दोनों देशों के बीच दोस्ती का तराना गाना संभव है? खुर्शीद पहले आदमी नहीं हैं, जिन्होंने ऐसा प्रयास किया हो। पत्रकार कुलदीप नैयर अपने ‘गिनेचुने’ साथियों के साथ वाघा बॉर्डर पर अरसे से ‘सद्भावना’ की मोमबत्तियां रोशन करते आ रहे हैं, तो पाकिस्तान के मेंहदी हसन और गुलाम अली जैसे कलाकार भारत आकर दोस्ती को परवान चढ़ाने के लिए अपनी गजलों से माहौल को रुमानी बनाते रहे हैं।

मेंहदी हसन दोस्ती की चाह में जिंदगी की आखिरी दिन गिन रहे हैं, लेकिन कोई धुन ऐसी नहीं बन सकी, तो दूरियों को वास्तव में कम सकती। इतना जरूर हुआ कि गजलों की महक के बीच बारूद की गंध दूरियों को लगातार बढ़ाती रही, तो बमों की दहल से मोमबत्तियां बुझती रही हैं। ऐसे में खुर्शीद, कुलदीप नैयर, मेंहदी हसन या गुलाम अली का प्रयास बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं जगा सका। इन सांकेतिक प्रयासों के कुछ मायने तब तक नहीं हैं, जब तक पाकिस्तान नेतृत्व और खासकर वहां की फौज ईमानदाराना तरीके से वाकई दोस्ती चाहे। लेकिन पाकिस्तानी की कुंडली में ऐसा है ही नहीं। भारत विरोध की घुट्टी, जो उसे उसके जन्म से पिलाई गई थी, वह उसे कभी चैन से बैठने नहीं देती। कभी वह हमारी संसद पर हमला करके भारत की संप्रभुता को चुनौती देता है, कभी मुंबई में हमला करके उसकी अस्मिता पर चोट करता है। उस पर भी तुर्रा यह कि ‘हमने कुछ नहीं किया’। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी कारगुजारियों की निंदा समय-समय पर होती रही है, लेकिन इसका क्या किया जाए कि आज की तारीख में उससे बहुत ज्यादा दुखी अमेरिका के लिए पाकिस्तान कुछ सामरिक कारणों से ऐसा छछूंदर बन चुका है, जो उससे न तो निगला जाए और न निगला जाए। यही वजह है कि न चाहते हुए भी अमेरिका उसकी ढाल बन ही जाता है। दरअसल, पाकिस्तान खुद कोई ताकत नहीं है, ताकत हैं वह देश, जिनको पाकिस्तान की हर हाल में जरूरत है।

मुहम्मद खुर्शीद खान जब गुरुद्वारे में अपनी ‘सेवाएं’ दे रहे थे, तो नहीं चाहते थे कि उनकी पहचान उजागर हो। पहचाने न जाने की कोशिश के पसमंजर में उनके दिल में भी वही डर छुपा होगा, जो एक मुसलमान के दिल में इस्‍लाम से खारिज होने का होता है। उनका डर बताता है कि कट्टरपंथियों का खौफ उदारवादियों पर कितना हावी होता है। पाकिस्तान में उदारवादियों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ ‘डर’ ऐसे हैं, जो उन्हें सामने आने से रोकते हैं। सलमान तासीर जैसा हश्र होने से बचना चाहते हैं। यदि खुर्शीद खान जैसे लोग वास्तव में चाहते हैं कि दोनों देश दोस्त बनें, तो उन्हें पाकिस्तान के कट्टरवादियों के सामने झुकना बंद करना पड़ेगा। नेतृत्व पर दबाव बनाना होगा कि छद्म दोस्ती के बजाय वास्तविक दोस्ती की शुरुआत करे। यदि उदारवादी ऐसा न कर सके, तो लाख धार्मिक स्थलों में सेवा करते रहिए, सरहद पर मोमबत्तियां जलाते रहिए, क्रिकेट खेलते रहिए या संगीत की धुनों पर दोस्ती का गीत गाते रहिए, कुछ नहीं होने वाला है।

लेखक सलीम अख्‍तर सिद्दीकी मेरठ के वरिष्‍ठ पत्रकार हैं. इन दिनों दैनिक जनवाणी से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...