Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

खुर्शीद ने खून की धमकी दी तो केजरीवाल बोले- एक अरविंद मरेगा तो सौ पैदा होंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपना आपा खोते हुए टीम केजरीवाल को धमकी दे डाली और कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल फर्रुखाबाद आते हैं तो यहां से लौट नहीं पाएंगे.  उन्होंने कहा कि कलम से काम करने के कारण ही उन्हें कानून मंत्री बनाया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें खून से परहेज है.

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपना आपा खोते हुए टीम केजरीवाल को धमकी दे डाली और कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल फर्रुखाबाद आते हैं तो यहां से लौट नहीं पाएंगे.  उन्होंने कहा कि कलम से काम करने के कारण ही उन्हें कानून मंत्री बनाया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें खून से परहेज है.

 

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में हुए घपले को जगजाहिर किया है.  इस विषय पर खुर्शीद ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि हम लोग जो आपसे से सवाल पूछेंगे उसका जबाव दिजिए, मैं उनसे कह रहा हूं कि तुम जबाव सुनोगे तो सवाल पूछना भूल जाओगो.

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि खुर्शीद मुझे डराना चाहते हैं.  जिस तरह की बयान कानून मंत्री दे रहे है वो उनके पद की गरिमा के लायक नहीं है.  उन्होंने कहा कि एक अरविंद के मरने पर सौ अरविंद पैदा ले लेगें.  सलमान खुर्शीद के धमकी भरे वीडियो आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए ट्विट किया है कि उन्हें जान से मारने से किसी को कोई सहायता नहीं मिलने वाली क्योंकि पूरा देश जाग गया है, एक अरविंद मरेगा तो 100 अरविंद खड़े होंगे.

अरविंद ने लिखा, ‘सलमान खुर्शीद ने मुझे धमकी दी है. जो भाषा उन्होंने इस्तेमाल की है वो भाषा इस देश के कानून मंत्री को शोभा नहीं देती.’ अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को भी आगाह करते हुए कहा है उसे देश के गुस्‍से को पहचानना चाहिए, अब धमकियों से काम नहीं चलेगा. बहरहाल, केजरीवाल के ताजा आरोपों को लेकर देश की सियासत और गरमा गई है. अरविंद ने लिखा, ‘मुझे धमकी देने से अच्छा है कि कांग्रेस जनता के गुस्से को समझे और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए पुख्ता कदम उठाए.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...