Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

”गंगा समग्र अभियान” का उमा भारती ने ब्रजघाट से किया शंखनाद

गढ़मुक्‍तेशवर : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेत्री उमा भारती ने ब्रजघाट से “गंगा समग्र अभियान” का शंखनाद किया. गंगा के उद्धार को अपने जीवन का मिशन बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा का इस बार का मुख्य चुनावी मुद्दा गंगा को बचाना रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी पर खर्च हुए करोड़ों रुपयों का हिसाब भी मांगा। “गंगा समग्र अभियान” के शुभारम्भ के मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गंगा आज अपनी ही दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिकरण तथा बालू-बजरी पत्थर खनन के कारण गंगा में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। आज यह नहाने योग्य भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में मुख्य मुद्दा गंगा बचाओ अभियान रहेगा। गंगा एक्शन प्लान के नाम पर पिछले बीस वर्षों में नौ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा गंगा सफाई के नाम पर सरकार द्वारा खर्च किए जा चुके हैं,  परन्तु गंगा साफ होने के बजाय और ज्यादा मैली होती जा रही है। मायावती की बसपा सरकार के माफिया, विधायक व मंत्री बालू-खनन का कार्य कर जमकर गंगा को खोखला कर प्रदूषण बढ़ा रहे हैं।

सुमित गुप्‍ता की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...