Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

गोरखपुर के गगहा थाने में दलितों का पुलिस कर रही है उत्पीड़न

लखनऊ : गोरखपुर के गगहा थाने के दलितों का पुलिस उत्पीड़न बंद करने की मांग खुद पूर्व आईजी एस.आर.दारापुरी ने की है जो जन मंच के संयोजक भी हैं. उन्होंने कहा है कि 2 दिन पहले गगहा थाना के अथौला गाँव में एक व्यक्ति द्वारा ग्राम समाज की खलिहान की ज़मीन पर अवैध निर्माण किया जा रहां था जिस पर दलितों ने आपत्ति की थी तथा इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने दोनों पार्टियों को अगले दिन थाने पर बुलाया था. अगले दिन जब दलित थाने पर पहुंचे तो दबंग लोग पहले से ही मौजूद थे.

कहा जाता है कि बातचीत के दौरान एक दबंग ठाकुर बिरेन्द्र चंद ने पुलिस का डंडा ले कर स्वयम ही दलितों को पीटना शुरू कर दिया और विरोध करने पर थानाध्यक्ष सुनील सिंह जो कि योगी का बहुत नजदीकी कहा जाता है, ने भी दलितों पर ही डंडे बरसाने शुरू कर दिए. इस पर एक दलित भाग कर दलित बस्ती चला गया और उस पर काफी दलित थाने पर पहुँच गये. जब उन्होंने थाने पर दलितों की पिटाई करवाने और करने का विरोध किया तो मामला बिगड़ गया. इस पर पुलिस वालों ने पहले उन पर डंडे बरसाए और फिर गोली चलाई जिससे तीन दलित बुरी तरह से घायल हो गये और मेडिकल कालेज में भर्ती हैं.

इसके बाद उच्च अधिकारियों के आने पर पुलिस ने बहुत भारी संख्या में दलित बस्ती पर चढ़ाई की तथा जो भी बच्चा, बूढ़ा और औरत मिली सब को बुरी तरह से मारा पीटा तथा घरों में तोड़फोड़ की. जो भी हाथ लगा उसको गाड़ी में भर कर थाने पर ले आये और अब तक 29 दलित जेल भेजे जा चुके हैं जिन पर संगीन अपराध दर्ज किये गये हैं. इस समय अथौला गाँव के सभी दलित गाँव छोड़ कर भगे हुए हैं और पुलिस घरों पर दबिश दे रही है. लगता है पुलिस योगी जी के सख्त प्रशासन के नाम पर दलितों को सबक सिखाने पर तुली हुयी है.

अतः जन मंच इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करके पक्षपात के दोषी पुलिस कर्मचारियों को दण्डित करने, निर्दोष दलितों को तुरंत रिहा करने तथा दलितों का पुलिस उत्पीडन तुरंत बंद करने की मांग करता है. यदि ऐसा शीघ्र नहीं किया जाता है तो दलित आक्रोश बढ़ सकता है और उग्र रूप ले सकता है.

एस.आर. दारापुरी
पूर्व आई.जी. एवं संयोजक जन मंच

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...