Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

गम में डूबा गैंगरेप पीडिता का पूरा गांव

बलिया। पूरे देश को झकझोर देने वाले दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़ित लड़की की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत की खबर से उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित उसके पुश्तैनी गांव मेड़वरा कलां में शोक की लहर है और गमगीन लोगों के घरों में शनिवार को चूल्हे नहीं जले। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटे मेड़वरा कलां गांव में रेप पीड़ित लड़की की मौत की खबर के बाद मातम का माहौल है और घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं। करीब 13 दिन तक जिंदगी के लिये संघर्ष करने वाली उस लड़की के चाचा लालजी ने बताया कि उनकी भतीजी गरीबी में जी रहे अपने परिवार के लिये उम्मीद की किरण थी। उन्होंने बताया कि बेहद गरीब परिवार में जन्मी उनकी भतीजी बहुत जहीन और संघर्षशील थी। उसकी योग्यता और लगन को देखते हुए उसके पिता रूप नारायण (काल्पनिक नाम) ने उसे उंची तालीम दिलाने के लिये अपना पुश्तैनी खेत भी बेच दिया था।

उन्हें पूरा यकीन था कि एक दिन उनकी बेटी परिवार को ना सिर्फ गरीबी से निकालेगी बल्कि उसे तरक्की की राह पर ले जाएगी, लेकिन वक्त के जालिम हाथों ने सभी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। ग्राम प्रधान शिव मंदिर सिंह ने बताया कि गांव में आज शोकसभा करके गांव की बेटी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। ग्रामीणों में दिल्ली रेप कांड को लेकर खासी नाराजगी है और वे इसके गुनहगारों के लिये सख्त से सख्त सजा चाहते हैं। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...