Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

गरीबी से आती बेबसी को चेहरे पर पाता हूं

गरीबी से आती बेबसी को, चेहरे पर पाता हूं,
कुछ समय के लिए ही सही, दूसरों से दूर हटाता हूं,
अपनी नजरों में ना सहीं, दूसरों की आंखों में ही सही,
कुछ पल के लिए ही सही, खुद को भगवान पाता हूं।

गरीबी से आती बेबसी को, चेहरे पर पाता हूं,
कुछ समय के लिए ही सही, दूसरों से दूर हटाता हूं,
अपनी नजरों में ना सहीं, दूसरों की आंखों में ही सही,
कुछ पल के लिए ही सही, खुद को भगवान पाता हूं।
गुरबत के दर्द को, निगल जाना चाहता हूं,
हर इंसान के लिए, विष पी जाना चाहता हूं,
शंकर बनके ही सही, सुखी संसार चाहता हूं,
ब्रह्मा बनकर ही सही, नयी सृष्टि चाहता हूं।

जीवन की इस बेला में, चढ़ते सूरज की मंशा समझता हूं,
प्रगति पथ पर चलाता हूं, जीवन के मायने समझता हूं,
दौड़ रही जिंदगी की, खोलली चालों को समझता हूं,
पुल के नीचे छांव में, जिंदगी को पनपते पाता हूं।

बन इंसान ही सही, इंसान बनाना चाहता हूं,
एक सम्मान संग, जिंदगी बिताना चाहता हूं,
हर किसी के लिए, उल्लास चाहता हूं,
सूरज की तरह ही, रोज  नया सवेरा करना चाहता  हूं।

कवि और लेखक प्रसून शुक्ला कई चैनलों व अखबारों में वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं. इन दिनों मैजिक टीवी के संपादक के रूप में कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...