Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

गाजियाबाद कचहरी परिसर में कुख्यात बदमाश उधम सिंह पर फायरिंग, चार घायल

गाजियाबाद। दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। इसी बानगी गुरुवार को तब देखने को मिली जब कचहरी परिसर में दिनदहाड़े बदमाशों ने कुख्यात अपराधी उधम सिंह समेत चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद। दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। इसी बानगी गुरुवार को तब देखने को मिली जब कचहरी परिसर में दिनदहाड़े बदमाशों ने कुख्यात अपराधी उधम सिंह समेत चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कचहरी में तारीख पर आए उधम सिंह पर कुछ बदमाशों ने अपर जिला थर्ड न्यायालय के बाहर फायरिंग की। गोली लगने से उधम सिंह समेत चार लोग घायल हो गए। उधम सिंह को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में और तीन अन्य घायलों ऋषि प्रसाद, गंगा यादव व राम भूल को यहां के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि गोलीकांड उधम सिंह और योगेश भदौड़ा के बीच गैंगवार के चलते यह घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने बदमाश सचिन तेवतिया समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने सांकेतिक रूप से हापुड़ रोड जाम कर दिया और न्यायालय परिसर में सुरक्षा और कड़ी करने की मांग की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...