Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

गीदड़ की मौत न मरने की बात कह रामदेव ने भ्रष्टाचारी-अत्याचारी गांधी राजवंश को ललकारा

रामदेव ने आज साबित कर दिया कि उन्हें देश की जनता की नब्ज पता है. रामदेव ने किसी समझदार और कुशल राजनीतिज्ञ की तरह आज जमकर बैटिंग की. कहीं भी चूके नहीं. अपने आक्रामक तेवर से केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी को चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से इसलिए भागे क्योंकि उन्हें गीदड़ की मौत नहीं मरना था. उन्होंने कहा कि वे राजवंश में पैदा नहीं हुए हैं, यही उनकी गलती है.

रामदेव ने आज साबित कर दिया कि उन्हें देश की जनता की नब्ज पता है. रामदेव ने किसी समझदार और कुशल राजनीतिज्ञ की तरह आज जमकर बैटिंग की. कहीं भी चूके नहीं. अपने आक्रामक तेवर से केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी को चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से इसलिए भागे क्योंकि उन्हें गीदड़ की मौत नहीं मरना था. उन्होंने कहा कि वे राजवंश में पैदा नहीं हुए हैं, यही उनकी गलती है.

उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली किसी एक पार्टी के लोगों के लिए है. अगर ऐसा नहीं तो उन्हें और उनके समर्थकों को रात में आंसू गैस के गोले छोड़कर और आग लगाकर मार डालने की साजिश क्यों की गई. रामदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न सिर्फ भ्रष्टाचारी है बल्कि अत्याचारी भी है. बाबा रामदेव ने अपने और बालकृष्ण पर लगे आरोपों की बेहद कुशलता से सफाई दी और कांग्रेस व केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर गेंद को कांग्रेस के पाले में डाल दिया है. रामदेव ने कहा कि तरह तरह की बातें इसलिए फैलाई जा रही हैं ताकि भ्रष्टाचार पर बहस न हो सके. उन्होंने कहा कि वे सभी पार्टियों को चुनौती देते हैं कि जैसे मेरे ट्रस्ट ने अपनी सभी संपत्ति की घोषणा इंटरनेट पर कर दी उसी तरह सभी पार्टियां अपने ट्रस्टों के डिटेल इंटरनेट पर डालें. रामदेव ने दिल्ली में करीब घंटे भर के प्रेस कांफ्रेंस में यह संदेश सोनिया गांधी और कांग्रेसियों को दे दिया कि उन्हें कांग्रेसी तिकड़म परास्त नहीं कर सकती. रामदेव ने कहा कि वे किसी भाजपा या संघ के मुखौटा नहीं हैं. वे देश की सवा सौ करोड़ जनता के प्रतिनिधि हैं. बाबा रामदेव ने जीबी पंत अस्पताल में भर्ती राजबाला का जिक्र करते हुए कहा कि राजबाला की हालत केंद्र सरकार की कठपुतली दिल्ली पुलिस ने की है. इसका पाप इस सरकार को पड़ेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...