Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

गोविंद माथुर को आचार्य निरंजननाथ सम्‍मान

: नीलिमा टिक्‍कू को प्रथम प्रकाशित कृति सम्‍मान : राजसमंद। हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि गोविंद माथुर, जयपुर को 13वां आचार्य निरंजननाथ सम्‍मान प्रदान किया जाएगा। माथुर को यह सम्‍मान उनकी काव्‍यकृति ‘बची हुई हंसी’ के लिए दिया जाएगा। उनके साथ ही जयपुर की लेखिका निलिमा टिक्‍कू को उनके कहानी संग्रह ‘रिश्‍तों की बगिया’ पर प्रथम प्रकाशित कृति सम्‍मान घोषित किया गया है। सम्‍मान समिति के संयोजक कमर मेवाड़ी ने बताया कि कर्नल देशबंधु आचार्य की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नवंबर, 2011 में उदयपुर में आयोजित समारोह में सम्‍मान स्‍वरूप गोविंद माथुर को रु.31,000.00 एवं नीलिमा टिक्‍कू को रु.11,000.00 की नकद राशि के साथ शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए जाएंगे। राजसमंद के विख्‍यात साहित्‍यकार, राजनेता एवं राजस्‍थान साहित्‍य अकादमी के पूर्व अध्‍यक्ष स्‍व. निरंजन नाथ आचार्य की स्‍मृति में ‘आचार्य निरंजननाथ स्‍मृति सेवा संस्‍थान’ द्वारा साहित्यिक पत्रिका ‘संबोधन’ के माध्‍यम से दिया जाता है। इस वर्ष निर्णायक मण्‍डल में उदयपुर से विख्‍यात साहित्‍यकार डॉ. राजेंद्र मोहन भटनागर, जयपुर से सुपरिचित कवि प्रेमचंद गांधी और लखनऊ से कवि-आलोचक-पत्रकार हरे प्रकाश उपाध्‍याय शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...