Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

घायल बालक को गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दी आर्थिक सहायता

गोरखपुर : विगत दिनों छात्रसंघ चौराहे पर बदमाशों द्वारा की गयी अंधाधुंध फायरिंग में घायल हुए 11 वर्षीय बालक रवि को गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने गुरुवार को आर्थिक मदद की। गोजए के अध्यक्ष रत्‍‌नाकर सिंह घायल बालक के घर पहुंचकर इलाज के लिए उसके पिता रमेश पासवान को ढाई हजार रुपये की नगद राशि प्रदान किया। इसके पूर्व अध्यक्ष ने महामंत्री डा. मुमताज खान व अन्य सहयोगियों के साथ मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. केपी कुशवाहा व डा. दीपक मालवीय से मुलाकात किया और रवि के नि:शुल्क इलाज की मांग की। इस पर डा. कुशवाहा ने घायल के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मुहैया कराने का आश्र्वासन दिया। गोजए पदाधिकारियों ने अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं से भी घायल के इलाज में सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश, संयुक्त मंत्री शगुण श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी विनय गुप्ता, दिलीप सिंह, शैलेन्द्र शैल, अशोक सिंह, अस्मित श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...