Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

चंदौली के ऑटो रिक्‍शा चालक के बेटे की शादी में शरीक होंगे आमिर खान

चंदौली। करीब ढाई साल पहले चंदौली में अपने फिल्‍म का प्रमोशन छद्म वेश में करने वाले आमिर एक बार फिर चंदौली की यात्रा करेंगे। इस बार वे किसी फिल्‍म का प्रमोशन या शूटिंग करने नहीं बल्कि एक ऑटो रिक्शाचालक रामलखन के बेटे की शादी में शरीक होने जा रहे हैं। रामलखन ने अपने बेटे की शादी में आने के लिए आमिर को न्‍योता दिया है। यह शादी बुधवार यानी आज होनी है। इसके लिए आमिर ने अपनी शूटिंग कैंसिल कर दी है। आमिर के आने से यह साधारण शादी हाई प्रोफाइल बन गया है। राम लखन इसी माह की चौदह अप्रैल को मुंबई में आमिर को न्‍योता दिया था। पहले आमिर ने शूटिंग की व्‍यस्‍तता का हवाला देते हुए वीडियो संदेश भेजने का जिक्र किया था, पर अब उन्‍होंने फैसला बदल लिया है। वे शादी में शरीक होकर बराती बनने को तैयार हैं।

उल्‍लेखनीय है कि पिछली बार आमिर अपनी फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ के प्रमोशन के सिलसिले में छद्म वेष में 12 दिसंबर 09 को बनारस गए थे। तब वे अपनी मां के पूर्वजों के मकान की तलाश में बनारस के तेलिया नाला मोहल्ले में गए थे। उसके बाद वे चंदौली जिले के मुगलराय स्थित सरस्‍वती होटल में रूके थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रामलखन से हुई थी। रामलखन के रिक्शे से वे तीन दिन तक बनारस तथा मुगलसराय में घूमे थे। आखिरी दिन रामलखन ने उन्हें पहचान लिया और यह पहचान बाद में दोस्ती में बदल गई थी। आमिर चार्टर्ड फ्लाइट से बनारस पहुंचेंगे और रात को शादी समारोह में शामिल होंगे। बॉलीवुड के सितारे पहले भी अपने सेक्रेटरी और मेकअप आर्टिस्ट जैसे करीबियों के पारिवारिक समारोह में शामिल होते रहे हैं। लेकिन, यह शायद पहला मौका है जब कोई फिल्म स्टार एक आम आदमी के पारिवारिक समारोह में शामिल होगा।

बता दें कि इस जान पहचान के बाद आमिर और रामलखन उर्फ नथुनी पासवान की दोस्‍ती हो गई थी। आमिर ने नथुनी को अपना पर्सनल नम्‍बर भी दिया था। आमिर ने रामलखन को अपनी सोने की अंगूठी भी गिफ्ट में दी थी। उसी दौरान रामलखन ने आमिर से वादा लिया था कि वे उसके बेटे की शादी में आएंगे। तब आमिर ने हामी भर दी थी। इसी बीच नथुनी के एक मात्र पुत्र राजीव कुमार की शादी बनारस के लहरतारा निवासिनी विजिता पासवान से तय हो गयी। रामलखन ने जब बेटे की शादी का न्‍योता दिया तो आमिर उसका आग्रह ठुकरा नहीं सके।  शादी समारोह वाराणसी के महमूरगंज स्थित एक लॉन में बुधवार को होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...