Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

चंदौली के हॉकरों ने मनमोहन सिंह की शव यात्रा निकाली, दाह संस्‍कार किया

चंदौली : भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर में जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में अन्ना के समर्थन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की शवयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के उपरांत पत्र विक्रेताओं ने अखबार सेंटर के समीप पीएम के प्रतीकात्मक पुतला का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शित किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने क़ो जन लोकपाल बिल पारित करने की मांग की। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए पत्र विक्रेताओं ने अलसुबह अखबार सेंटर पर एकत्रित होकर शव यात्रा निकाली। शवयात्रा में पत्र विक्रेता जवाहरलाल भारती मुंडन कराकर आगे-आगे चल रहे थे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि बिना सुविधा शुल्क के कोई भी काम कराना मुमकिन नहीं है। अन्ना की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री को इससे कोई लेनादेना नहीं है। पूर्व प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सरकार हठधर्मी बनी हुई है। अंत में चेतावनी दिया कि यदि केंद्र सरकार यथाशीघ्र जन लोकपाल विधेयक नहीं पारित करती है, तो पत्र विक्रेता आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। शवयात्रा में अमित शर्मा, अमरनाथ भारती, कमलेश विश्वकर्मा, मदन यादव, इंदर सिंह कुशवाहा, जगदीश जायसवाल, बच्चन राम, छोटू कुशवाहा, सरदार गौतम, अखिलेश, चंदन, अमर शर्मा, सुमित शर्मा, सुनील, गोलू पाल, मानू आदि शामिल रहे।

चंदौली से संतोष जायसवाल की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...