Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

चंबल की सुंदरी सीमा परिहार भी उतरीं अन्‍ना के समर्थन में

इटावा : भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जोरदार मुहिम के चलते लोकप्रिय समाजसेवी अन्ना हजारे की गिरफतारी के बाद पूरे देश भर मे उबाल आ गया है। मुलायम सिंह यादव का इटावा जिला वैसे तो समाजवादी पार्टी के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है,  लेकिन जब कभी देश से जुडी गंभीर विषयों पर मोर्चा की बात रही तो यहां के लोग कभी भी पीछे नहीं रहे हैं। अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के तुरंत बाद खासी तादात में इटावा के लोगों ने प्रर्दशन करके अन्ना के सर्मथन में उतरना मुनासिब समझा। इस प्रर्दशन में मुख्य रूप से शामिल रही चंबल घाटी के आत्मसमर्पित दस्यु सुदंरी सीमा परिहार। जिसने मरते दम तक अन्ना हजारे का साथ देने का वादा किया। कभी चंबल घाटी में आंतक का पर्याय रही सीमा परिहार के नये रूप से हर कोई भौचक्‍क है। सीमा परिहार का यह कहना कि अन्ना का साथ मरते दम तक देना है। सीमा परिहार का बदला हुआ रूप देख करके हर कोई इस रूप की चर्चा करने में लग गया है।

इटावा : भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जोरदार मुहिम के चलते लोकप्रिय समाजसेवी अन्ना हजारे की गिरफतारी के बाद पूरे देश भर मे उबाल आ गया है। मुलायम सिंह यादव का इटावा जिला वैसे तो समाजवादी पार्टी के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है,  लेकिन जब कभी देश से जुडी गंभीर विषयों पर मोर्चा की बात रही तो यहां के लोग कभी भी पीछे नहीं रहे हैं। अन्ना हजारे की गिरफ्तारी के तुरंत बाद खासी तादात में इटावा के लोगों ने प्रर्दशन करके अन्ना के सर्मथन में उतरना मुनासिब समझा। इस प्रर्दशन में मुख्य रूप से शामिल रही चंबल घाटी के आत्मसमर्पित दस्यु सुदंरी सीमा परिहार। जिसने मरते दम तक अन्ना हजारे का साथ देने का वादा किया। कभी चंबल घाटी में आंतक का पर्याय रही सीमा परिहार के नये रूप से हर कोई भौचक्‍क है। सीमा परिहार का यह कहना कि अन्ना का साथ मरते दम तक देना है। सीमा परिहार का बदला हुआ रूप देख करके हर कोई इस रूप की चर्चा करने में लग गया है।

चंबल की खूंखार वादियों में अपने आंतक का डंका मचाने के बाद अपनी हकीकत की कहानी में खुद को उतारने वाली सीमा परिहार अब टेलीविजन पर नजर आ चुकी है। यह पहला मौका रहा जब बिग बॉस जैसे कार्यक्रम के जरिये किसी खूंखार महिला अपराधी को छोटे पर्दे पर दर्शकों को देखने का मौका मिला है।  वुंडेड नामक फिल्म के जरिये सीमा परिहार की कहानी देशवासी पहले ही देख चुके हैं,  जिस में खुद सीमा परिहार ने किरदार अदा किया है।

चंबल के नामचीन डकैतों के साथ दहशत की पर्याय बनी पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार एक नए रूप में कलर्स पर प्रसारित हो चुके बिग बॉस के घर की सदस्य बनकर अपने जीवन चक्र से दर्शक रूबरू करा चुकी है। सीमा परिहार वह पहली दस्यु सुंदरी के रूप में सामने आई थी,  जिसने अपने डकैती के जीवन काल में ही माँ का तो दर्जा हासिल कर लिया, परंतु पत्नी वह आज तक किसी की नहीं बन सकी। हालांकि कुख्यात दस्यु सरगना निर्भय सिंह गूर्जर के साथ बेशक कुठारा (अजीतमल) में सात फेरे लिए हों और दस्यु सरगना रामआसरे तिवारी उर्फ फक्कड़ ने कन्यादान भी किया हो, परंतु निर्भय की मौत के बाद उसे न तो पति के अंतिम संस्कार की पुलिस प्रशासन ने ही और न ही समाज ने मान्यता दी।

बीहड़ में रहने के बावजूद हथियारों से दूर रहने वाली सीमा परिहार को विभिन्न दल जिस्म के लिए अपनाते रहे और सीमा सिर्फ गैंगवार से ही जूझती रही। अब जब पिछले एक दशक से सीमा ने बीहड़ को त्याग दिया तो अब वॉलीवुड की रंगीनियां उसे अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। वुंडेड फिल्म से अपनी नई जिंदगी की इबारत लिखने वाली सीमा परिहार बिग बॉस में अपनी एंट्री कर चुकी है। बिग बास के जरिये देश के सामने सेलिब्रिटी बन कर सामने आयी सीमा परिहार की दास्तां कम दर्दनाक नहीं है। इटावा जिले के बिठौली थाना क्षेत्र के कालेश्वर की गढ़िया (अनेठा) में खासा दबदबा रखने वाले बलबल सिंह परिहार के पुत्र शिरोमणि सिंह की सबसे छोटी बेटी की जिंदगी इस कदर बदनुमा हो जाएगी, यह किसी को नहीं पता था। सीमा की तीनों बड़ी बहिन की शादी हो गई थी। इसके बाद शिरोमणि सिंह औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम बबाइन में जा बसे। इसी बीच अपनी बड़ी बहिन मंजू के घर चकरनगर क्षेत्र में गई सीमा की आंख सिपाही भारत सिंह से क्या लड़ी कि उसकी जिंदगी की तस्वीर ही बदल गई।

बकौल सीमा परिहार महज तेरह साल की उम्र में रंजिश के चलते कुख्यात दस्यु सरगना लालाराम ने उसे अगवा कर लिया और अठारह वर्ष उसने लालाराम के साथ बिताए। इस बीच वह सामाजिक जीवन में वापस न जा सके इसके लिए उसके ऊपर पुलिस ने दर्जनों मुकदमे दर्ज कर लिए। सीमा परिहार को पाने के लिए लालाराम गिरोह के ही जय सिंह ने बगावत कर ली, परंतु पुलिस ने जब जय सिंह का जीना मुश्किल कर दिया तो फक्कड़ की शर्त पर जय सिंह ने निर्भय गूर्जर को सौंपा। इसके बाद 5 फरवरी, 1989 को फक्कड़ ने कन्यादान देकर निर्भय के साथ उसके सात फेरे करा दिए।

जिंदगी की परेशानी यहां भी खत्म नहीं हुई। बीहड़ों में ही उसने मातृत्व सुख हासिल किया और निर्भय और लालाराम के बीच भंवर में वह फंस कर रह गई। दोनों में गैंगवार हो गया और अंतत: वर्ष 2000 में कानपुर देहात जनपद में लालाराम पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। इसी के साथ सीमा ने भी बीहड़ी जीवन को त्याग आत्मसमर्पण कर दिया। 7 नवंबर, 2005 को निर्भय की मौत के बाद जब सीमा परिहार ने अपने पति का पुलिस प्रशासन से शव मांगा तो उसके अनुरोध को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया, बावजूद इसके सीमा ने वाराणसी में निर्भय की अस्थि विसर्जित कर जबरन पत्नी का दर्जा हासिल करने की कोशिश की।

सीमा परिहार महिला डकैतों में ऐसी पहली महिला है जिसने बीहड़ी जीवन में मां बनने का सुख हासिल किया। हालांकि सीमा के बाद चंदन की पत्नी रेनू यादव, सलीम गूर्जर की प्रेयसी सुरेखा उर्फ सुलेखा और जगन गूर्जर की पत्नी कोमेश गूर्जर भी मां के सुख को हासिल कर चुकी थीं। अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में क्या सीमा अपने अतीत को साथियों के साथ शेयर करेंगी। चंबल घाटी के इतिहास को यदि देखा जाएं तो अस्सी के दशक के बाद से सक्रिय हुईं दस्यु सुंदरियां सिर्फ दस्यु सरगनाओं के मनोरंजन भर का साधन रहीं थीं। पुतलीबाई और फूलन देवी ने तो अपने ऊपर हुए अत्याचारों के प्रतिशोध की भावना में हथियार थाम कर अपने आतंक का साम्राज्य स्थापित किया,  परंतु अस्सी के दशक के बाद जितनी भी दस्यु सुंदरियां उभर कर सामने आईं, इनमें से अधिकाधिक अगवा कर लाई गईं थी। बाद में दस्यु सरगनाओं को दिल दे कर गिरोह पर साम्राज्य स्थापित किया। कुछ ऐसी ही बिडंबना रही सीमा परिहार के साथ। अब सीमा परिहार बेशक फूलन के नक्शे कदम पर चल कर संसद का रास्ता अख्तियार करने की मंशा रखती हो परंतु फूलन का दर्द जगजाहिर हो चुका था और यही कारण था कि जब फूलन ने मिर्जापुर-भदोही लोकसभा चुनाव लड़ा तो मतदाताओं ने फूलन को हाथों हाथ लिया। ऐसा सीमा परिहार के साथ हो सकेगा,  इसके बारे में फिलहाल तो कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

सीमा परिहार घाटी में महज दस्यु सरगनाओं के मोहरे तक ही सीमित रही। पहले सिपाही के साथ प्रेमपॉश में बंधने के साथ ही उसके जीवन का दुखद सिलसिला शुरु हो गया,  जिससे उसे अभी तक निजात नहीं मिल सकी है क्योंकि अभी भी वह दस्यु जीवन के मुकदमों से जूझ रही है। सीमा से जहां अपने जमाने के कुख्यात दस्यु सरगना लालाराम गिरोह ने जबरन जिस्मानी संबंध स्थापित किए वहीं दस्यु सरगना निर्भय गूर्जर को वह भेंट स्वरूप सौंपी गई थी। अपने जीवन में वह रखैल तो तमाम डकैतों की रही परंतु कन्यादान दस्यु सरगना रामआसरे तिवारी उर्फ फक्कड़ ने ही तब किया था,  जब निर्भय गूर्जर के साथ उसकी बीहड़ांचल के ही एक मंदिर में शादी कराई गई।

सपा नेत्री बन चुकी पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार बतातीं हैं कि उन्होंने दस्यु जीवन को अलविदा कहने के बाद अपने ऊपर हुए अत्याचारों की लड़ाई लड़ने के लिए पहले इंडियन जस्टिस पार्टी को चुना,  मगर उसमें जस्टिस नाम की कोई चीज ही नहीं थी। उसकी आवाज उसे इंसाफ दिला पाने में नाकामयाब साबित होती थी। वह बतातीं हैं दस्यु जीवन में जो दर्द उसने महसूस किया, वह चाहती हैं कि किसी अन्य महिला के जीवन में ऐसा मंजर न आए जो वह बंदूक थामे। अपनी इसी मंशा के तहत उसने राजनीति करने का निर्णय लिया और वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का आभार जताया कि उन्होंने मुझे ऐसा मंच दिया है जिसके माध्यम से वह जनता के दर्द को महसूस करेंगीं और उनकी समस्याओं का समाधान कराने में वह अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगीं। दस्यु जीवन के बारे में वह कहतीं हैं कि घाटी के उन खौफनाक पलों को वह भूलना चाहतीं हैं।

सीमा परिहार आज जब अन्ना के सर्मथन में सड़कों पर उतरी समय उसके साथ करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग थे। लाल टीशर्ट और काली जींस के साथ अपनी क्रूर आंखों को छुपाने के लिये सीमा ने काला रंग के चश्मे को पहन रखा था। नये रूप की सीमा को देखने के लिये बाद मे खासी तादात मे जुट गये कोई यह नहीं समझ पाया कि कभी हाथों मे बंदूक थाम कर अपराध करने वाली सीमा आखिरकार कैसे भ्रष्टाचार की मुहिम मे अन्ना के साथ आ खड़ी हुई है?

 

इटावा से दिनेश शाक्‍य की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...