Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

चार दिवसीय नव वर्ष मेला २३ मार्च से

लखनऊ। भारतीय नव वर्ष मेला समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में इस वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर २३, २४, २५ और २६ मार्च को बाल संग्रहालय (चारबाग) प्रांगण में चार दिवसीय मेले के आयोजन का निर्णय किया गया। प्रसिद्ध रामकथा वाचक प्रेमभूषण महराज २३ मार्च को मेले का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्वान्ह ११ बजे मेले की शुरुआत होगी। यह मेला लगातार दूसरे साल आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष तीन व चार अप्रैल को दो दिन मेले का आयोजन किया गया था।

बैठक में आगामी मेले के सफल आयोजन के लिए वृहद आयोजन समिति का गठन किया गया। राजधानी के महापौर डाक्टर दिनेश शर्मा आयोजन समिति के संयोजक बनाए गए हैं। सह संयोजक श्री मुरलीधर आहूजा को बनाया गया है। मेले का आयोजन इन्हीं दोनों के कुशल मार्ग निर्देशन किया जाएगा। समिति में सर्वश्री एससी वर्मा (पूर्व लोकायुक्त), कन्हैया लाल गुप्त (पूर्व पुलिस महानिदेशक), एके मित्तल (पूर्व आईएएस), डाक्टर एससी राय (पूर्व महापौर), अनिल सिंह (सदस्य, लिविवि कार्यकारिणी), डा. सूर्यकांत (चिविवि), जयपाल सिंह (आरएलबी), प्रभु नारायण श्रीवास्तव, सुशील दूबे (पूर्व पार्षद), व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्र, राम नारायण साहू, बनवारी लाल कंछल, दाऊजी गुप्त, सुधीर हलवासिया, संदीप बंसल, संजय गुप्ता, किशन चंद बम्बानी, मनोहर लाल रायचंदानी, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, प्रशांत भाटिया, डाक्टर संदीप अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, हरि अग्रवाल, अभय सेठ (पूर्व उपमहापौर), जेपी नागपाल (अध्यक्ष ईंट भट्ठा एसोसिएशन), नानक चंद लखमानी (पार्षद), विनोद बिहारी वर्मा, राम नरेश रावत, राजकुमार, भारत दीक्षित, पूर्णिमा वर्मा, गोपाल टंडन, दया शंकर सिंह, संतोष सिंह, राजीव कुमार मिश्र, साकेत सिंह सोनू, उर्मिला मिश्रा (पूर्व उपमहापौर), प्रशांत सिंह अटल, रमेश कपूर बाबा, माधुरी शुक्ला, रंजना द्विवेदी (तीनों पार्षद) आदि शामिल किए गए हैं। समिति में स्वतंत्र भारत के पूर्व संपादक राजनाथ सिंह सूर्य, नंद किशोर श्रीवास्तव, राष्ट्रधर्म के संपादक आनंद मिश्र अभय के अलावा वीर विक्रम बहादुर मिश्र, अशोक सिन्हा, संदीप बत्रा, सर्वेश कुमार सिंह, अरविंद शुक्ल समेत दो दर्जन से अधिक पत्रकार भी हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...