Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

छत्रपति स्मृति समारोह में कुलदीप नैय्यर और आरके सेठी होंगे सम्‍मानित

सिरसा। साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था ‘संवाद’ और हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 21 नवम्‍बर को पंचायत भवन में शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की शहादत की 11वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छत्रपति स्मृति समारोह को लेकर एक बैठक मीडिया सेंटर में प्रधान अंशुल छत्रपति की अध्यक्षता में हुई। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रेस प्रवक्ता मनमोहित ग्रोवर ने बताया कि कार्यक्रम में संवाद संस्था की ओर से ‘छत्रपति सम्‍मान -2012 वरिष्ठ पत्रकार, विख्‍यात लेखक एवं पूर्व राजनयिक कुलदीप नैय्यर को प्रदान किया जाएगा। इस सम्‍मान के लिए कुलदीप नैय्यर का चयन पत्रकारिता व लेखन में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। 

शहीद भगत सिंह के भांजे व जम्‍हूरी अधिकार सभा पंजाब के महासचिव प्रख्‍यात चिंतक प्रो. जगमोहन सिंह कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। कार्यक्रम में हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से प्रथम ‘शहीद छत्रपति पत्रकारिता पुरस्कार’ फतेहाबाद से प्रकाशित होने वाले ‘जन सरोकार’ समाचार पत्र के संपादक आरके सेठी को दिया जाएगा। सेठी का चयन उन द्वारा पिछले कुछ अरसे में की गई खोजी, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए सर्वसम्‍मति से एसोसिएशन की एक बैठक में किया गया। इस बैठक में नवदीप सेतिया, ऋषि पांडेय, संजीव शर्मा, भास्कर मुखर्जी, विजय जसूजा, सुखविंद्र सिंह, राम महेश्वरी, कृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल मेहता मौजूद थे। इस कार्यक्रम को लेकर संवाद एवं हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...