रायगढ़। रायगढ़ जिले की घरघोड़ा तहसील से श्याम भोजवानी (विर्दभ चंडिका) सहित जयंत शर्मा (अमृत संदेश), शैलेश शर्मा (प्रतिदिन), डब्लू मोटवानी (नवभारत), हंसराज गुप्ता (पत्रिका), के साथ-साथ नेतराम यादव, जय बंसल, मालिकराम डनसेना और सोनू सिदार ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी की घरघोड़ा इकाई में व्यापक गुटबाजी तथा सदस्यों के साथ-साथ किये जा दुर्व्यव्हार के चलते प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में विदर्भ चंडिका के पत्रकार श्याम भोजवानी ने बताया कि घरघोड़ा तहसील में दो-दो बार पत्रकारों की बैठक होने के बाद भी यहां के पदाधिकारियों की कार्यकारणी गठित नहीं होने दी, जिससे साफ हो जाता है कि तहसील इकाई में बैठे पदाधिकारियों अपनी मनमानी सदस्यों पर थोप कर संस्था में व्यापक गुटबाजी को बढावा दे रहे हैं। इन सभी नौ सदस्यों ने अपने इस्तीफे देने की घोषणा करते हुए उचित माध्यम से इस्तीफे पदाधिकारियों को प्रेषित कर दिये हैं।


