Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

जेठमलानी पर जो थूकेगा उसे मिलेगा पांच लाख रुपये का इनाम!

कट्टरपंथियों के चंगुल में फंसे धर्मों के बारे में कोई टिप्पणी रखना, अपने विचार व्यक्त करना भी गुनाह हो गया है. मुस्लिम धर्मगुरु को लेकर कुछ कहिए तो उनकी तरफ से उपद्रव, फतवा शुरू. हिंदू देवी देवताओं के बारे में कहिए तो हिंदू कट्टरपंथियों की तरफ से बवाल शुरू. हिदुओं के भगवान राम के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद भाजपा नेता राम जेठमलानी के खिलाफ हिंदू संतों की ओर से फतवों का सिलसिला चल पड़ा है.

संत समाज ने पहले उनकी जुबान काटने पर 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी. अब जबलपुर के गीताधाम आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी श्यामदास महाराज ने जेठमलानी के मुंह पर थूकने पर पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इनका कहना है कि जेठमलानी ने बहुत बड़ा अपराध किया है लेकिन उसे इतनी छोटी सजा देकर ही माफ कर दिया जाएगा. इस सजा में कोई हिंसा भी नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी इस घोषणा के बाद कई जगहों से लोगों के फोन भी उनके पास आए हैं तथा युवाओं ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. जेठमलानी की टिप्पणी पर इससे पहले भी संत समाज ने एतराज जताते हुए उन्हें अपने बयान वापस लेने की चेतावनी दी थी, साथ ही भाजपा को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने या जेठमलानी को पार्टी से बहर करने की मांग की थी.  कुछ दिनों पहले एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर भाजपा नेता जेठमलानी ने कहा था कि एक मछुआरे के कहने मात्र से अपनी गर्भवती स्त्री को घर से निकाल देने वाले राम को वे अच्छा पति नहीं मानते.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...