Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

ज्यादा धन रखने के मामले में मुलायम और अखिलेश को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत

नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को राहत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर फैसला करते हुए कहा कि सिर्फ मुलायम की बहू डिंपल यादव को राहत दी गई है। उनके खिलाफ सीबीआई की जांच नहीं होगी जबकि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई की जांच जारी रहेगी।

नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को राहत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर फैसला करते हुए कहा कि सिर्फ मुलायम की बहू डिंपल यादव को राहत दी गई है। उनके खिलाफ सीबीआई की जांच नहीं होगी जबकि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई की जांच जारी रहेगी।

 

समाजवादी पार्टी के वकील अजय अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि सीबीआई डिम्पल यादव को छोड़कर बाकि के खिलाफ जांच करे। अग्रवाल के मुताबिक इससे साफ जाहिर होता है की सीबीआई को कैसे गलत ढंग से पार्टियों को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जब पूरी जांच हो जाएगी तो सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

मालूम हो कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुलायम सिंह ने पुनर्विचार याचिका दायर कर सीबीआई जांच रुकवाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि उनके खिलाफ सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट (शीर्षस्थ अदालत) के उस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी किया गया था। सर्वोच्च अदालत ने एसपी नेता की पुनर्विचार याचिका पर गतवर्ष 18 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख दिया था। जबकि सीबीआई ने इस मामले में पहले जांच को जरूरी बताया था। हालांकि बाद में इस संबंध में दाखिल आवेदन को वापस लेने की मांग की थी। लेकिन अदालत की ओर से फटकार लगने पर सीबीआई ने अपने पुराने आवेदन पर कायम रहने का पक्ष रखा था।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...