Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

टीम अन्‍ना के अहम सदस्‍य कुमार विश्‍वास जाएंगे अमेरिका

हिंदी के सर्वाधिक लोकप्रिय युवा कवि और टीम अन्ना के अहम् सदस्य डा. कुमार विश्वास मई २०१२ में अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं. अमेरिका की यह उनकी दूसरी यात्रा है. इस यात्रा के दौरान वो दो दर्ज़न से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें एकल काव्य-पाठ, कवि-सम्मलेन, लेक्चर और सेमीनार इत्यादि शामिल हैं. डा. कुमार विश्वास की कविता और उनके अंदाज़ को चाहने वालों की फेहरिश्त में न सिर्फ अमेरिकवासी भारतीय, बल्कि पाकिस्तानी, नेपाली, बंगलादेशी और दूसरे देशों के हिंदी-उर्दू समझने और पढ़ने वाले युवा भी शामिल हैं. समाजसेवी अन्ना हजारे के वृहद् जन-चेतना अभियान के मंच संचालक और कोर कमिटी सदस्य डा. कुमार विश्वास का इस आन्दोलन के शुरू होने के बाद यह पहला अमेरिका दौरा है. इस लिहाज़ से यह दौरा और महत्वपूर्ण माना जा रहा है, कि डा. विश्वास अमेरिका में अन्ना के समर्थन में चल रहे ‘इण्डिया अगेंस्ट करप्शन’ के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

उल्लेखनीय है, कि अन्ना हजारे के अनशन को विश्व के कई देशों में रह रहे भारतीयों का समर्थन प्राप्त हुआ था, जिसमें अमेरिकावासी भारतीयों ने प्रमुख भूमिका निभाई थी. कवि डा. कुमार विश्वास इस से पहले सिंगापुर और जापान में ‘इण्डिया अगेंस्ट करप्शन’ के सदस्यों को संबोधित कर उनका समर्थन प्राप्त कर चुके हैं. इसलिए जहां एक ओर यह उम्मीद की जा रही है, कि डा. कुमार विश्वास की इस यात्रा से अमेरिका में हिंदी-उर्दू कविता-प्रेमियों को कवितामयी शाम का लुत्फ़ उठाने का अवसर मिलेगा, वहीँ दूसरी तरफ ‘इण्डिया अगेंस्ट करप्शन’ को अमेरिकावासी भारतीयों से और मज़बूत समर्थन मिलेगा. उनकी इस यात्रा के दौरान हिंदी के प्रसिद्द हास्य कवि आगरा निवासी श्री रमेश मुस्कान भी उनके साथ होंगे. बहरहाल, डा. कुमार विश्वास के सैकड़ों चाहने वालों ने फेसबुक और इमेल इत्यादि के माध्यम से इस कार्यक्रम को देखने के लिए अपनी बेसब्री का इज़हार किया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...