कालका: कालका से दो किलोमीटर दूर एक टॉय ट्रेन पटरी से उतर गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 विदेशी सैलानियों की मौत हो गई है। जबकि 5 अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर है। सभी घायलों को पहले कालका के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है।
यह हादसा कालका-टकसाल के बीच हुआ, जहां 4 कोच वाली टॉय ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। यह ट्रेन विशेषकर सैलानियों के लिए ही चलाई जाती है। इस ट्रैन की बुकिंग ब्रिटेन के 37 सैलानियों के एक समूह ने कराई थी। ट्रेन 12 बजकर 45 मिनट पर कालका से रवाना हुई थी। जिसके थोड़ी देर बाद ही ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए।


