Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

ट्विटर पर सानिया ने मीडिया को भला-बुरा कहा

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मीडिया पर पूरी तरह भड़की हुई हैं. उनका आरोप है कि मीडिया ने उनके एक बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया है. ट्विटर पर सानिया मिर्जा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें एक मेल के जरिए बताया गया है कि मैंने कहा है कि मेरे रिटायर होने के बाद कोई अन्य औरत टेनिस ग्रेंड स्लेम में नहीं खेल सकेगी. मैं माफी के साथ कहना चाहती हूं कि मीडिया वाले क्यों किसी बात को सीधे सीधे नहीं कह सकते, आखिर उन्हें बयान बदलने और तोड़ने-मरोड़ने में मजा क्यों मिलता है.

उल्लेखनीय है कि कल इंदौर टेनिस क्लब में पुरस्कार वितरण के दौरान सानिया ने भारत में महिला टेनिस खिलाड़ियों की स्थिति को निराशाजनक करार दिया था.  सानिया का कहना था कि यह दुखद है कि अभी मेरे बाद कोई और महिला खिलाड़ी नहीं दिखाई दे रही है. ऐसा लड़कियों के टेनिस में रूचि न लेने के कारण हो रहा है, हां, पुरुषों की स्थिति ठीकठाक है. महेश भूपति और लिएंडर पेस बेहतरीन खिलाड़ी हैं, रोहन बोपन्ना और एकल में सोमदेव के आने से उम्मीदें बढ़ी हैं. इसी बयान को कई अखबारों और चैनलों ने इस रूप में छापा-दिखाया कि सानिया ने कहा है कि उनके बाद कोई बड़ी महिला टेनिस पैदा नहीं होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...