Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

डकैती के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी फूंक डाला

देवरिया। बिहार राज्य की सीमा पर स्थित खामपार थाना अन्तर्गत भेंगारी बाजार में स्थापित पुलिस चौकी को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। जिससे पुलिस चौकी में रखा हुआ सरकारी कागजात, कुर्सी, मेज एवं पुलिस कर्मियों के चारपाई, तख्त, बिस्तर आदि जल गए। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच में जुटी है। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब भेंगारी बाजार कस्बें में सुबह करीब चार बजे डकैतों के एक दल ने एक स्वर्णकार श्यामाचरण वर्मा के घर पर धावा बोलकर लाखों रुपयों के जेवरों की लूट पाट की। कहा जाता है कि ग्रामीणों की सूचना के बाद भी जब थाने एवं पुलिस चौकी से कोई भी पुलिसकर्मी एक घण्टे बाद भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में आगजनी की उक्त घटना को अंजाम दिया।

इस बारे में पुलिस भाटपाररानी क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि डकैतों को पकड़ने के लिए थाने की पुलिस ने प्रयास किया था लेकिन वे भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी में ग्रामीणों ने नहीं बल्कि कुछ शरारती तत्वों ने आग लगाई है, जो नहीं चाहते हैं कि वहां पुलिस चौकी स्थापित हो। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस जांच में जुटी है।

देवरिया से ओपी श्रीवास्‍तव की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...